फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   ग्राम पंचायत लुड्डू में खोला जाए स्वास्थ्य केंद्र

ग्राम पंचायत लुड्डू में खोला जाए स्वास्थ्य केंद्र

Wed, 08 Nov 2017 06:58 PM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 06:58 PM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत लुड्डू में खोला जाए स्वास्थ्य केंद्र
ग्राम पंचायत लुड्डू में खोला जाए स्वास्थ्य केंद्र
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्र न होने से ग्रामीणों को उपचार के लिए आना पड़ता है चंबा
स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन सौंपने के बावजूद सरकार ने नहीं उठाए कदम
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। ग्राम पंचायत लुड्डू में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र न होने से लोगों को परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। हालत यह है कि क्षेत्र की करीब एक दर्जन पंचायत के लोगों को उपचार के लिए चंबा आना पड़ता है। चंबा अस्पताल यहां से करीब आठ किलोमीटर दूर है। ऐसे में उनके पैसे और समय दोनों की बर्बादी होती है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि यहां जल्द स्वास्थ्य केंद्र खोला जाए। स्थानीय लोगों ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र के अभाव में उन्हें वर्तमान में उपचार के लिए चंबा अस्पताल का रुख करना पड़ रहा है। इसके चलते लोगों को करीब आठ किलोमीटर का सफर तय करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य केंद्र न होने के चलते क्षेत्र की दो पंचायतें उटीप और लुड्डू के तहत आने वाले दर्जनों गांवों के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण रमेश कुमार, रविंद्र सिंह, मेला राम, केवल कुमार, प्रकाश चंद, विजय कुमार, देसराज, रिंकू राम, दिनेश कुमार, रमन कुमार, अजय सिंह और रवि कुमार ने बताया कि इस बारे में कई बार सरकार से मांग कर चुके हैं। मगर अभी तक यहां स्वास्थ्य केंद्र नहीं खुल पाया है। उन्होंने बताया कि करीब छह महीने पहले स्वास्थ्य केंद्र खोलने के बारे में उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री को भी ज्ञापन सौंपा था। बावजूद इसके आज तक इस संबंध में कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र खुलने से यहां की दो पंचायतों को फायदा मिलेगा। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि प्रमुखता से ग्राम पंचायत लुड्डू में स्वास्थ्य केंद्र खोला जाए। ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed