{"_id":"59f321e54f1c1b71548b9547","slug":"41509106149-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएफआई का जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आठ को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएफआई का जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आठ को
Updated Fri, 27 Oct 2017 05:58 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
चंबा। एसएफआई चंबा इकाई ने बैठक की। इसकी अध्यक्षता परिसर उपाध्यक्ष परवेश ने की। इस अवसर पर संचालन परिसर सचिव पृथ्वी भी मौजूद रहे। बैठक में संगठन की सदस्यता बढ़ाने पर चर्चा हुई। इसके साथ ही सदस्यों को संगठन की विचारधारा बताई गई।
विज्ञापन
बैठक का संचालन करते हुए परिसर सचिव पृथ्वी सिंह ने बताया कि एसएफआई जिला भर में संगठन की सदस्यता बढ़ाने के लिए कॉलेज तथा स्कूलों में सदस्यता अभियान चलाएगी। नवंबर में एसएफआई स्कूलों में सदस्यता अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं को जोड़ेगी। परिसर उपाध्यक्ष परवेश ने बताया कि एसएफआई कार्यकर्त्ताओं की वैचारिक समझ को बढ़ाने के लिए इकाई तथा जिला स्तर पर प्रशिक्षण शिविर आठ से नौ दिसंबर को होगा। इसमें जिला भर से कार्यकर्त्ता भाग लेंगे।
बैठक में शिक्षा, काजल, वरुण, पृथ्वी सिंह, पम्मी, कुलदीप, शाहनवाज, प्रवीण कुमार, भूषण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन