{"_id":"59f321dc4f1c1bd1538b9675","slug":"41509106140-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी ड्यूटी में तैनात अध्यापकों की सूची मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी ड्यूटी में तैनात अध्यापकों की सूची मांगी
Updated Fri, 27 Oct 2017 06:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। विस चुनावों को लेकर शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों से चुनावी ड्यूटी में तैनात शिक्षकों का ब्योरा मांगा है। इसके लिए विभाग की ओर से सभी स्कूल प्रभारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि स्कूलों से चुनावी ड्यूटी में व्यस्त शिक्षकों का ब्योरा 24 घंटे के भीतर कार्यालय पहुंचना चाहिए।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग की ओर से ब्योरा मांगने का मकसद ये है कि चुनावों के दौरान अगर कोई स्कूल बिना शिक्षक के है तो वहां डेपुटेशन पर शिक्षक तैनात किया जा सके। ताकि छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित न हो।
गौरतलब है कि प्रदेश में विस चुनावों का दौर चल रहा है। चुनावी प्रक्रिया के लिए विभिन्न स्कूलों में तैनात शिक्षकों की ड्यूटी लगी है। शिक्षकों के चुनावी ड्यूटी होने से शिक्षा व्यवस्था प्रभावित ना हो, इसके लिए विभाग ने अब स्कूल प्रभारियों से चुनावी ड्यूटी में व्यस्त शिक्षकों का ब्योरा मांगा है। ताकि बिना शिक्षकों वाले स्कूलों में समय रहते अध्यापकों की तैनाती की जा सके।
विज्ञापन
च्च शिक्षा उपनिदेशक जलालदीन ने बताया कि स्कूलों से इस बारे में रिपोर्ट मांगी गई है। कहा कि जिन स्कूलों में शिक्षक तैनात नहीं हैं वहां पर डेपुटेशन आधार पर शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। यह ब्योरा स्कूल प्रभारियों को आगामी 24 घंटों के भीतर देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन