फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   कैसा हो आपका विधायक

कैसा हो आपका विधायक

Fri, 27 Oct 2017 05:38 PM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 05:38 PM IST
विज्ञापन
कैसा हो आपका विधायक
कैसा हो आपका विधायक
विज्ञापन

मूलभूत समस्याओं का हल करे
विधायक को लोगों की मूलभूत सुविधाओं के लिए कदम उठाने चाहिए। यदि विधायक आम लोगों की समस्याओं को निपटारा करने में सफल रहता है तो लोगों का उस विधायक को सहयोग मिलेगा। इस प्रकार के अहम निर्णय लेने वाला ही विधायक होना चाहिए।
हेम राज, तुर गांव
अध्यापकों के पद भरे
ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में अध्यापकों के पद खाली पड़े हुए हैं। अध्यापकों के पद खाली होने की सूरत में नौनिहालों को बेहतरीन शिक्षा नहीं मिल पा रही है। अगला विधायक ऐसा होना चाहिए कि जो शिक्षण संस्थानों में रिक्त अध्यापकों के पदों को जल्द से जल्द भरवाए। इस प्रकार के अहम निर्णय लेने में सक्षम रहने वाला ही व्यक्ति विधायक होना चाहिए।
विज्ञापन

साहिल कुमार, सरोल
गांवों की समस्याएं हल करे
ग्रामीण क्षेत्र में विकास के नाम पर सड़कों, शिक्षण संस्थानों और स्वास्थ्य केंद्रों की कमी हैं। अगला विधायक ग्रामीण स्तर की मुख्य मांगों को पूरा करने वाला होना चाहिए। इससे ग्रामीण स्तर का पूर्णत: विकास हो सकेद।
विज्ञापन
विज्ञापन

ललजीत कुमार, कियाणी
रोजगार दिलवाए
जिला चंबा में बेरोजगारी काफी बढ़ रही है। उच्च शिक्षा हासिल करने के बाद भी युवा बेरोजगारी का ही दंश झेल रहे हैं। जिला में कोई रोजगार संबंधी कारखाना, फैक्टरी या अन्य परियोजनाएं स्थापित करवाने वाला ही विधायक होना चाहिए।
मेहबूब खान, करिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed