फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   401168 registered voters in district Chamba: Mukesh

जिला चंबा में 401168 पंजीकृत मतदाता : मुकेश

Sat, 16 Mar 2024 07:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 16 Mar 2024 07:27 PM IST
विज्ञापन
401168 registered voters in district Chamba: Mukesh
जिला चंबा में 401168 पंजीकृत मतदाता : मुकेश
विज्ञापन

197765 महिलाएं और 203401 पुरुष मतदाता करेंगे वोट का प्रयोग
चुनाव घोषित होने के साथ तुरंत प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागू
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने लोकसभा चुनाव -2024 को लेकर बचत भवन में प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि चुनाव घोषित होने के साथ ही प्रदेश सहित जिला चंबा में भी तुरंत प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। ऐसे में अब भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित सभी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित बनाया जाएगा। सभी सरकारी परिसरों में स्थापित राजनीतिक संदेश अथवा राजनीतिक दलों के होर्डिंग्स 24 घंटे की समय सीमा के भीतर हटाए जाएंगे। सार्वजनिक संपत्ति में लगे होर्डिंग्स को हटाने की निर्धारित समय सीमा 48 घंटे है। इसके अतिरिक्त निजी संपत्ति में लगे होर्डिंग्स के लिए 72 घंटे की समय सीमा निर्धारित है। बताया कि 5 जनवरी 2024 की तिथि के आधार पर जिला चंबा में कुल 401168 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 203401 पुरुष और 197765 महिला मतदाताओं सहित 2 थर्ड जेंडर मतदाता पंजीकृत हैं। उन्होंने बताया कि 18-19 वर्ष आयु वर्ग के भावी मतदाता जो पहली बार मतदान करेंगे उनकी संख्या 9398 है। सेवा मतदाताओं की संख्या 3388 है। जिले में पीडब्ल्यूडी मतदाताओं की संख्या 3796 तथा 85 वर्ष से अधिक की आयु के 7808 वृद्धजन मतदाता हैं। उपायुक्त ने बताया कि जिले में कुल 631 मतदान केंद्रों में से 28 शहरी तथा 593 ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। जइनमें 611 सामान्य और 20 क्रिटिकल श्रेणी के मतदान केंद्र हैं। उन्होंने बताया कि मतदान प्रक्रिया के सुचारू बनाने को लेकर 2604 पीठासीन अधिकारी, सहायक पीठासीन अधिकारी तथा मतदान अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। ज़िला में आदर्श मतदान केंद्रों की संख्या 8, पीडब्ल्यूडी कर्मियों द्वारा संचालित किए जाने वाले मतदान केंद्रों की संख्या 3 तथा महिला मतदान केंद्रों की 10 है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed