फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   4 thousans corona sample test in chamba till today

जिला में अभी तक चिकित्सीय टीमें ले चुकी हैं चार हजार से अधिक सैंपल

Mon, 01 Jun 2020 09:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
4 thousans corona sample test in chamba till today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंबा। जिले में अभी तक स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सीय टीमें चार हजार से अधिक लोगों के कोरोना सैंपल ले चुके हैं। इसमें से 23 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि 11 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। जबकि 12 लोगों का उपचार कोविड अस्पताल बालू में चल रहा है। जिले में अभी तक कोरोना संक्रमण से किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। जितने भी लोग कोरोना संक्रमण से ग्रसित हुए हैं, वे सभी एसिम्टोमेटिक पाए गए हैं।
ऐसा कोई भी मरीज अभी तक चंबा में कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया है। इसके भीतर टेस्ट करने से पूर्व कोरोना के लक्षण नजर आए हों। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एसिम्टोमेटिक कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए कोविड अस्पताल बालू में व्यवस्था की गई है। जबकि लक्षणों के साथ कोरोना संक्रमित होने वाले लोगों के उपचार के लिए आईसोलेशन वार्ड अलग बनाया गया है। यहां पर उनका उपचार अलग से होगा। इन मरीजों को उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भी रेफर किया जा सकता है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड अस्पताल बालू में बीस बिस्तरों की व्यवस्था की गई है। इसके साथ लगते जनजातीय भवन में 70 बिस्तरों की व्यवस्था अलग से की गई है। इसे जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल में लाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों की विभिन्न टीमें पहले से गठित की जा चुकी हैं। यह कोविड अस्पताल में सेवाएं देेंगी। 14 दिनों के बाद डॉक्टरों की टीमों में बदलाव किया जाएगा। इसके अलावा बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की बॉर्डर पर स्क्रीनिंग भी जा रही है।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गुरमीत कटोच ने बताया कि चिकित्सीय टीमें जिले में चार हजार से अधिक लोगों के सैंपल ले चुकी है। अभी तक 23 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें 11 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 12 लोगों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed