{"_id":"580f63684f1c1bcd75bc3171","slug":"4-challen","type":"story","status":"publish","title_hn":"मापतोल विभाग ने चंबा में चार दुकानदारों के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मापतोल विभाग ने चंबा में चार दुकानदारों के काटे चालान
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
Updated Tue, 25 Oct 2016 07:21 PM IST
विज्ञापन
चालान काटते अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मापतोल व खाद्य नियंत्रक विभाग ने मंगलवार को चंबा शहर में संयुक्त रूप से कार्रवाई की। इस दौरान शहर के दुकानदारों व सब्जी विक्रेताओं के तोल की जांच की गई।
विज्ञापन
इसके अलावा रेट लिस्ट की भी पूरी जांच पड़ताल की गई। इस दौरान माप तोल विभाग द्वारा चार दुकानदारों के चालान काटे गये। जिन्हें आगामी कार्रवाई के लिए विभाग के कार्यालय में बुलाया गया। जहां पर उनके जुर्माने का निर्णय किया जाएगा।
विज्ञापन
रेट कंट्रोलर विजेंद्र सिंह ने बताया कि त्योहारी सीजन के चलते विभाग की ओर से शहर की दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान चार दुकानों के चालान भी काटे गए। इसके अलावा अन्य दुकानदारों को हिदायत दी गई कि वे समय-समय पर अपने तोल की जांच करवाएं। अन्यथा उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि दिवाली के दौरान मिठाई बेचने वाले सभी दुकानदारों को हिदायत दी गई है कि वे ग्राहकों को मिठाई तोल कर दें।
विज्ञापन
अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान शहर के चार दुकानदार ऐसे पाए गए जिन्होंने अपने मापतोल की मशीनों को रिन्यू नहीं करवाया था। इसके अलावा मशीनों की गुणवत्ता में भी कमी पाई गई। जिसके चलते उनका चालान काटा गया।
उन्होंने कहा कि एक दुकानदार ने सामान के एक पैक्ट में मूल्य को मिटा कर गलत मूल्य का स्टीकर लगाया हुआ था। उन्होंने दुकानदारों को हिदायत दी है कि जिन दुकानदारों के दस्तावेज पूरे नहीं है वे अपने दस्तावेजों को पूरा करें अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस निरीक्षण के दौरान मापतोल विभाग के इंस्पेक्टर कमल भारती व डीएफएसी मोहन सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे।