फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   38 shop closed by police in chamba

शहर में 30 दुकानें, खोखे और फड़ियां पुलिस ने करवाई बंद, लोगों में मचा हडकंप,

Tue, 08 Sep 2020 09:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
38 shop closed by police in chamba
चंबा। शहर के मुख्य बाजार में प्रशासन ने मंगलवार को करीब 38 दुकानों, खोखों और रेहड़ियों को बंद करवा दिया। लोअर जुलाहकड़ी में कोरोना संक्रमित मामला बुजुर्ग महिला की मौत के बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

इससे कारोबारियों में हड़कंप मच गया। हालांकि कारोबारी एसडीएम चंबा के पास पहुंचे। यहां उन्हें निर्देश दिए गए कि वह कोविड टेस्ट करवाएंगे और उसकी रिपोर्ट आने तक दुकान में नहीं आएंगे। इसके बाद छह दुकानदारों ने अपने यहां काम करने वालों को चाबियां देकर दुकानें खुलवाई जबकि ज्यादातर दुकानें अभी भी बंद हैं। यह कारोबारी लोअर जुलाहकड़ी के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार को लोअर जुलाहकड़ी में महिला के संक्रमित महिला की मौत के बाद प्रशासन ने इस मोहल्ले से संबंध रखने वाले कारोबारियों की दुकानें बंद करवाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद प्रशासन ने शहर के मुख्य चौक, गांधी चौक के पास, चौगान नंबर तीन, शॉपिंग कांपलेक्स की 38 दुकानें, खोखे, फड़ियों को नप चंबा और पुलिस टीम ने बंद करवाया। इससे कारोबारियाें में हड़कंप मच गया।
जिला प्रशासन के मुताबिक शहर के लोअर जुलाहकड़ी मोहल्ले में कोरोना संक्रमित महिला की मौत और कुछ और लोगों के कोरोना संक्रमित आने के बाद एहतियातन तौर पर प्रशासनिक आदेशों पर ये कार्रवाई अमल में लाई गई है।
शहर में दुकानों को बंद करवाने से हड़कंप मच गया है। इसके बाद कुछ दुकानदारों ने एसडीएम चंबा के पास पहुंच आप बीती सुनाई। इस पर दुकानदारों को कोविड टेस्ट करवाने और रिपोर्ट आने तक दुकानों में नहीं आने संबंधी हिदायत दी। इसके बाद छह दुकानदारों ने नौकरों को चाबियां सौंपते हुए दुकानें खुलवाई। जबकि ज्यादातर दुकानें बंद हैं।

एसडीएम चंबा शिवम प्रताप सिंह ने बताया कि संबंधित वार्ड की कोरोना संक्रमित आई महिला की मौत के बाद एहतियातन तौर पर दुकानें बंद करवाई गई।
इसके बाद दुकानदारों ने कोविड टेस्ट करवाने और रिपोर्ट के बाद ही दुकानों में आने की बात कही। साथ ही नौकरों से दुकानें खुलवाने की बात कही। खैर, दुकानदारों को कोविड टेस्ट के बिना दुकानों में नहीं आने के सख्त निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed