फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   32 crore expenditure in cat plan;say bharmouri

भरमौरी बोले, कैट प्लान पर खर्चे 32 करोड़

Tue, 14 Feb 2017 10:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, भरमौर (चंबा)। 
ब्यूरो, अमर उजाला, भरमौर (चंबा)।  Updated Tue, 14 Feb 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
32 crore expenditure in cat plan;say bharmouri
bharmouri - फोटो : bharmouri

वन एवं मत्स्य मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी अपने विस क्षेत्र भरमौर के प्रवास पर हैं। उन्होंने बताया कि गत वर्षों में चंबा में कैट प्लान के तहत 32 करोड़ रुपये की राशि व्यय की जा चुकी है। इसके तहत वन का विस्तार, वन और वन्य प्राणियों का संरक्षण मुख्य रूप से शामिल है।

विज्ञापन


उन्होंने लोनिवि विश्राम गृह भरमौर में लोगों की जन समस्याएं सुनी और मौजूद विभागों के अधिकारियों को मौके पर इनके निपटारे के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का निवारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। हाल ही में हुए हिमपात और जोरदार बारिश से भरमौर में सड़कों की हुई खस्ताहालत को सुधारने के निर्देश भी लोनिवि को दिए।
विज्ञापन


प्रभावित क्षेत्र में विद्युत और पानी की सप्लाई बहाल करने बारे आईपीएच और विद्युत बोर्ड को कहा गया। वन मंत्री ने गैर जनजातीय क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को भी जल्द निपटारे के आदेश जारी किए। वन मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र का भरमौर दौरा प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान मुख्यमंत्री विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, वहीं लोगों की समस्याओं का निपटारा भी करेंगे। प्रदेश सरकार विकास के लिए संकल्पित है, ऐसे में प्रत्येक क्षेत्र के विकास का समान विकास किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed