{"_id":"5c827b31bdec2214323f27f9","slug":"31552055089-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरवाला बाजार में जल्द से जल्द स्थापित किया जाए एटीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरवाला बाजार में जल्द से जल्द स्थापित किया जाए एटीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धरवाला बाजार में स्थापित किया जाए एटीएम
21 पंचायतों का केंद्रबिंदु होने पर नहीं सुविधा
पैसे निकालने को जाना पड़ता है मैहला या चंबा
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। धरवाला बाजार में एटीएम को लेकर ग्रामीणों की मांग जोर पकड़ रही है। लोगों को बैंकों की लाइनों में खड़ा होकर कैश निकालना पड़ता है। इससे समय बर्बाद होने से लोगों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है। धरवाला बाजार में हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा के अतिरिक्त राज्य सहकारी बैंक की शाखा है। राज्य सहकारी बैंक की शाखा खुलने से लोगों को एटीएम की आस जगी थी लेकिन इस शाखा के खुलने के बाद भी लोगों को एटीएम का लाभ नहीं मिल पाया।
धरवाला भरमौर की 21 पंचायतों का केंद्रबिंदु होने के कारण धरवाला बाजार में लोगों की काफी आवाजाही लगी रहती है। धरवाला पंचायतों का केंद्रबिंदु है। धरवाला में उप तहसील कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बिजली बोर्ड कार्यालय, प्राइवेट स्कूल तथा औद्योगिक प्रशिक्षण सुरक्षा बल की यूनिट का कार्यालय है। इतना सब होने के बावजूद यहां पर आज दिन तक एटीएम मशीन स्थापित नहीं हो पाई। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्हें एटीएम से पैसे निकलवाने के लिए मैहला या चंबा का रुख करना पड़ता है। लोगों ने जिला प्रशासन और उपरोक्त बैंक प्रबंधनों से मांग की है कि जल्द धरवाला बाजार में एटीएम स्थापित किया जाए।