फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   चंबा में प्रदर्शन, शहीदों की शहादत का बदला लें केंद्र सरकार

चंबा में प्रदर्शन, शहीदों की शहादत का बदला लें केंद्र सरकार

Fri, 15 Feb 2019 10:07 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
चंबा में प्रदर्शन, शहीदों की शहादत का बदला लें केंद्र सरकार
पुलवामा में आतंकी हमले के आक्रोश में चंबा में प्रदर्शन
विज्ञापन

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जलाया पाकिस्तान का पुतला
कहा, शहीदों की शहादत का बदला ले केंद्र सरकार
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। पुलवामा में हुए आतंकी हमले के आक्रोश में जिला भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने चंबा में उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जहां पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की, वहीं पाकिस्तान का पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं में आतंकी घटना को लेकर व्यापक रोष दिखा।

प्रदर्शन की अगुवाई प्रदेशाध्यक्ष विशाल चौहान ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की ओर से की गई यह हरकत बहुत ही निंदनीय है। जिसकी भाजयुमो कार्यकर्ता कड़ी निंदा करते हैं। साथ ही केंद्र सरकार से आग्रह करते हैं कि इस मामले को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाए, ताकि वीर जवानों की नापाक हरकत कर जान लेने वाले आतंकियों को सबक मिल सके। इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चरणजीत ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष विक्रम जरयाल, महामंत्री रविंद्र कुमार, जिला के पदाधिकारी, सभी मंडलों के अध्यक्ष और कार्यकर्ता मौजूद रहे। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले के दौरान 42 जवान शहीद हुए हैं। इससे प्रदेश सहित देश की जनता में व्यापक रोष है। युवा भी खुलकर केंद्र सरकार से यह मांग कर रहे हैं कि इस नापाक हरकत को अंजाम देने वाले आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने बताया कि इस घटना के दौरान घात लगाए बैठे आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed