फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   बर्फबारी बनीं आफत, तीन दिन बाद भी नहीं कम हुई दिक्कतें

बर्फबारी बनीं आफत, तीन दिन बाद भी नहीं कम हुई दिक्कतें

Thu, 24 Jan 2019 10:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
बर्फबारी बनीं आफत, तीन दिन बाद भी नहीं कम हुई दिक्कतें
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। जिले में बर्फबारी के 48 घंटों बाद भी जन-जीवन सामान्य नहीं हो पाया है। बर्फबारी के तीसरे दिन में 117 ट्रांसफार्मर बंद पड़ें हैं जबकि 42 से अधिक सड़कें बाधित हैं। इस वजह से हजारों की आबादी की मुश्किलें बढ़ गई है। अंधेरे में सर्द रातें गुजारने के साथ ही आवाजाही का संकट भी खड़ा हो गया है। इसके अलावा विभिन्न रूटों पर निगम की 12 बसें अभी भी फंसी हुई हैं। बिजली की सप्लाई सुचारु न होने से विद्युत उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बर्फबारी के बाद हालात सामान्य नहीं होने से लोगों को गंतव्यों की तरफ कूच करना पड़ रहा है। वीरवार को भी जिले में जनजीवन पूरी तरह से पटरी पर लौटता नजर नहीं आया।

गौरतलब हो कि जिले में होने वाली भारी बारिश ने किसानों-बागवानों के चेहरों पर रौनक आ गई है तो वहीं, बर्फबारी ने लोगों की दिक्कतों को बढ़ाकर रख दिया है। मंगलवार को होने वाली बर्फबारी के बाद वीरवार तक विद्युत मंडल चंबा द्वितीय के तहत 20, राख के अधीन 32, तीसा के अधीन आते 65 ट्रांसफार्मर अभी भी बंद हैं। हांलाकि, बर्फबारी के बीच बोर्ड के कर्मचारी विद्युत सप्लाई को बहाल करने के कार्य में पूरी मशक्कत के बाद दिन-रात डटे रहे। देर शाम तक कबायली क्षेत्र भरमौर में बिजली बहाल नहीं हो पाई थी। हालांकि, 33 केवी लाइन को सुचारू करने के कार्य में देरशाम तक बोर्ड कर्मचारी डटे रहे। दूसरी और जिले में वीरवार को बंद पड़े 69 मार्गों में देरशाम तक 27 मार्गों को बहाल कर दिया गया। मगर अभी भी जिले में 42 मार्ग बर्फबारी के कारण बाधित पड़े हैं। इसमें डलहौजी मंडल के 6, चंबा मंडल के 5, तीसा मंडल के 7, भरमौर मंडल में 11, सलूणी मंडल में 8 और किलाड़ मंडल में 5 मार्ग शामिल हैं। इसके अलावा भरमौर में एक, घरमाणी में एक, दुलाड़ा में दो, माणी में एक, चंडी देवी में दो, भडैला में एक, हिमगिरी में एक, गरोला में एक, दियोला में दो एचआरटीसी की बसें फंसी हुई हैं। निगम प्रबंधन के आरएम सुभाष ने चालकों और परिचालकों को बर्फबारी के बाद सड़कों पर होने वाली फिसलने को मद्देनजर रखते हुए जहां तक मार्ग खुला होगा वहां तक ही गाड़ी ले जाने संबंधी हिदायत जारी की गई है। इसके अलावा किसी प्रकार का रिस्क लेकर बसों को न चलाने की हिदायत दी गई है। विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता योगेश शर्मा ने कहा कि बिजली के बंद पडे़ ट्रांसफार्मरों को सुचारु करवाने के कार्य में बोर्ड के कर्मचारी डटे हुए हैं। अत्यधिक बर्फबारी और कठिन रास्ते उनके कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed