फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   मरीज को एंबुलेंस के लिए सड़क पर सात घंटे करना पड़ा इंतजार

मरीज को एंबुलेंस के लिए सड़क पर सात घंटे करना पड़ा इंतजार

Mon, 03 Dec 2018 04:59 PM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 04:59 PM IST
विज्ञापन
मरीज को एंबुलेंस के लिए सड़क पर सात घंटे करना पड़ा इंतजार
108 - फोटो : demo pic

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। जिले में एंबुलेंस सेवाएं इस तरह से चरमरा गई हैं कि मरीजों को सड़क पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। घटना जिले के दुर्गम क्षेत्र पांगी की है जहां मरीज को एंबुलेंस सेवा के लिए सड़क पर सात घंटे इंतजार करना पड़ा। जानकारी के अनुसार दीनानाथ निवासी शौर की सोमवार सुबह पांच बजे सांस फूलने लगी।

तबीयत ज्यादा खराब होने पर सुबह छह बजे तीमारदार मरीज को पुर्थी पंचायत के शौर गांव से लेकर सड़क पर पहुंच गए। यहां से उन्होंने एंबुलेंस की सुविधा लेने के लिए 108 नंबर पर फोन किया। फोन पर उन्हें जवाब मिला कि अभी उन्हें एंबुलेंस सेवा नहीं मिल पाएगी। उन्होंने सोचा कि एंबुलेंस दूसरी जगह गई होगी। एक घंटे के बाद जब उन्होंने दोबारा फोन किया तो दोबारा भी उन्हें वही जवाब मिला। गांव से अस्पताल तक मरीज को पहुंचाने के लिए उन्हें वाहन की अन्य कोई सुविधा उपलब्ध नहीं हो रही थी। इसके चलते सड़क पर खड़े होकर एंबुुलेंस का इंतजार करने के अलावा उनके पास दूसरा विकल्प नहीं था। तीन घंटे इंतजार करने के बाद उन्होंने दोबारा 108 नंबप पर फोन किया। मगर उन्हें एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिल पाई।
विज्ञापन


सात घंटे के लंबे इंतजार के बाद तीमारदार ने किलाड़ अस्पताल की एंबुलेंस चालक को फोन कर एंबुलेंस मुहैया करवाने की बात कही। चालक ने चिकित्सा अधिकारी को सारी कहानी बताई। चिकित्सा अधिकारी को चालक को अस्पताल की एंबुलेंस लेकर मरीज लाने भेजा। इसके बाद कहीं जाकर मरीज को सात घंटे बाद दोपहर करीब एक बजे एंबुुलेंस सेवा उपलब्ध हो पाई। तब जाकर कहीं एंबुलेंस के माध्यम से मरीज को किलाड़ अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर मरीज को प्राथमिक उपचार देने के बाद मरीज को भर्ती कर लिया गया। गनीमत रही कि एंबुलेंस के इंतजार में मरीज की जान बच गई। मगर इस मामले ने जिले के दुर्गम क्षेत्र में एंबुलेंस सेवा की दुर्दशा को उजागर करके रख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल की एंबुलेंस से पहुंचाया मरीज : डॉ. विशाल शर्मा
चिकित्सा अधिकारी किलाड़ अस्पताल डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि शौर गांव में एंबुलेंस का इंतजार कर रहे मरीज को अस्पताल की एंबुलेंस से किलाड़ पहुंचाया गया। उसकी हालत अब पहले से बेहतर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed