फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   खज्जियार के पांच गांव में पांच दिनों से पेयजल सप्लाई बंद

खज्जियार के पांच गांव में पांच दिनों से पेयजल सप्लाई बंद

Wed, 27 Jun 2018 06:12 PM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 06:12 PM IST
विज्ञापन
खज्जियार के पांच गांव में पांच दिनों से पेयजल सप्लाई बंद
खज्जियार के पांच गांवों में पेयजल संकट
विज्ञापन

पांच दिन से पेयजल सप्लाई बाधित, एक किमी से ढोना पड़ रहा पानी
ग्रामीणों के साथ स्कूल के बच्चे भी परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
खज्जियार (चंबा)। ग्राम पंचायत खज्जियार के पांच गांवों में पांच दिनों से पेयजल सप्लाई ठप है। इससे ग्रामीणों में पानी के लिए हाहाकार मच गया है। मजबूरी में लोगों को एक किमी दूर प्राकृतिक स्रोत से पीने ढोना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी बैंसका स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को पेश आ रही है। इस परिस्थिति में छात्रों को पीने का पानी घरों से लाना पड़ रहा है। पंचायत प्रधान पूजा देव, ग्रामीण चेतराम, अक्षय कुमार, सुरेंद्र, मान सिंह, योगराज, मनोज कुमार, हंसराज और रवि कुमार ने बताया कि खज्जियार पंचायत के बैंसका, रे, सासन, धरवेणू और नाला गांव में पांच दिनों से पेयजल सप्लाई बंद पड़ी है। लोग बाल्टियों और डिब्बों में पानी भरकर स्रोत से ढो रहे हैं। लोगों ने बताया कि वह इस बारे में आईपीएच विभाग को कई बार अवगत करवा चुके हैं। मगर अभी तक पेयजल सप्लाई बहाल नहीं हुई है। उन्होंने जिला प्रशासन और आईपीएच विभाग से मांग की कि गांव में बंद पड़ी पेयजल सप्लाई को शीघ्र बहाल किया जाए। ताकि लोगों को पेश आने वाली समस्या का समाधान हो सके। आईपीएच विभाग के कनिष्ठ अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि उनके ध्यान में यह समस्या अभी लाई गई है। जल्द ही गांव में जाकर स्थिति का जायजा लिया जाएगा। साथ ही पेयजल सप्लाई को बहाल करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed