{"_id":"5a30127d4f1c1b4e718b8bc1","slug":"31513099901-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिल्लाघ्राट स्कूल में अंग्रेजी और कंप्यूटर के शिक्षकों के पद खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिल्लाघ्राट स्कूल में अंग्रेजी और कंप्यूटर के शिक्षकों के पद खाली
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
teacher demo pic
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जडेरा में महत्वपूर्ण विषय अंग्रेजी का पद खाली चल रहा है। इसके चलते स्कूली छात्र-छात्राओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अभिभावकों ने बताया कि स्कूल में जहां अंग्रेजी के अध्यापक का पद खाली है तो वही कंप्यूटर शिक्षक का पद भी छह महीने से खाली चल रहा है। हालांकि इस बारे में अभिभावक कई बार शिक्षा विभाग से मांग कर चुके हैं। मगर अभी तक अभिभावकों की इस मांग को पूरा नहीं किया गया है। इस बात को लेकर अभिभावकों में काफी रोष है।
अभिभावक उत्तम चंद, अशोक कुुमार, अक्षय कुमार, कमल कुमार, नरेश कुमार, दिलीप कुमार, चमन सिंह, हंसराज, पुष्पा देवी, वीना देवी, रेखा देवी, बबली देवी, कल्याण सिंह, राकेेश कुमार और प्रीतम चंद ने बताया कि वार्षिक परीक्षाओं को अब कुछ ही महीने शेष बचे हैं। बावजूद इसके स्कूल में अभी तक अंग्रेजी और कंप्यूटर शिक्षक का पद खाली चल रहा है। अभिभावकों ने बताया कि उक्त पद रिक्त होने के चलते स्कूली छात्र-छात्राओं को पढ़ाई करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द खाली शिक्षकों के पदों को भरा जाए।