{"_id":"5a19a56e4f1c1bee688bddc4","slug":"31511630190-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए बस स्टैंड से कॉलेज तक भेजी जाए बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए बस स्टैंड से कॉलेज तक भेजी जाए बसें
Updated Sat, 25 Nov 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
HRTC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा कॉलेज की गद्दी स्टूडेंट्स एसोसिएशन की बैठक कॉलेज परिसर में शनिवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता परिसर अध्यक्ष अजय ठाकुर ने की। बैठक में एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने विभिन्न मसलों को लेकर चर्चा की। एसोसिएशन के परिसर अध्यक्ष अजय ठाकुर ने बताया कि नए बस स्टैंड चंबा से बसें कॉलेज मार्ग से होकर नहीं चल रही है। इसके चलते छात्र-छात्राओं को कॉलेज पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके चलते छात्र और छात्राएं कॉलेज में समय पर नहीं पहुंच पाते हैं। इस वजह से न्यू बस स्टैंड से कॉलेज तक का सफर छात्र-छात्राओं को पैदल ही तय करना पड़ रहा है। इसके चलते छात्र-छात्राओं को अधिकतर समय आवाजाही में ही लग रहा है। गद्दी स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने कॉलेज प्रशासन और जिला प्रशासन से मांग की है कि कॉलेज समयसारिणी के आधार पर जल्द से जल्द कॉलेज तक बसें दौड़ाई जाएं। ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। बैठक में उपाध्यक्ष अजय ठाकुर, महासचिव शशिपाल और सचिव हितेश ठाकुर मौजूद रहे।