{"_id":"5a0c71ec4f1c1b78548bd379","slug":"31510765036-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुज्जा इलेवन व मंगला जुनियर की टीम ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुज्जा इलेवन व मंगला जुनियर की टीम ने जीते मैच
Updated Wed, 15 Nov 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। ऐतिहासिक चौगान में राज कुमार ब्रिजेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत बुधवार को खेले गए पहले मुकाबले में भुज्जा इलेवन ने राइजिंग स्टार को एक विकेट से हराया। जबकि दिन के दूसरे मैच में मंगला जूनियर ने जांघी इलेवन को सात विकेट से करारी शिकस्त दी।
प्रतियोगिता के आयोजक राजीव सहगल ने बताया कि पहले मैच में राइजिंग स्टार खज्जियार की टीम 79 रनों पर ही सिमट गई। इसमें वार्नर ने सर्वाधिक 13 रन बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी भुज्जा इलेवन की टीम ने सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। भुज्जा की ओर से रमन ने सर्वाधिक 32 रन बनाए। वहीं दिन के दूसरे मैच में जांघी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 125 रन बनाए। इसमें सन्नी ने 37, छोटू 26 और मुन्ना ने 29 रन बनाएं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मंगला जूनियर टीम ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें सर्वाधिक मनु ने 42 रन बनाएं। वीरवार को भी प्रतियोगिता के तहत दो मैच खेले जाएंगे।