{"_id":"5a0b1b9a4f1c1b3c3d8b7736","slug":"31510677402-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुठाण गांव में स्टोरेज टैंक का पानी नहीं बुझा पा रहा ग्रामीणों की प्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुठाण गांव में स्टोरेज टैंक का पानी नहीं बुझा पा रहा ग्रामीणों की प्यास
Updated Tue, 14 Nov 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुठाण गांव में पेयजल किल्लत झेल रहे ग्रामीण
पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण परेशानी झेल रहे गांव के लोग
गांव के कई घरों में एक महीने तक नहीं आता पानी
अमर उजाला ब्यूरो
सलूणी (चंबा)।
ग्राम पंचायत सलूणी गुठाण गांव में पेयजल स्टोरेज टैंक बनाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। गांव में काफी समय पहले स्टोरेज टैंक बनाया गया था। उस दौरान गांव की आबादी काफी कम थी। मगर मौजूदा समय में गांव की आबादी बढ़ चुकी है। इसके चलते स्टोरेज टैंक का पानी गांव के सभी लोगों के लिए पर्याप्त नहीं है। स्टोरेज टैंक छोटा और निचली जगह में बना होने के कारण गांव के सभी लोगों को पानी की नियमित आपूर्ति नहीं हो पाती है। कई बार लोगों के घरों में एक महीने तक पानी नहीं आता है। इस दौरान लोगों को दो किलोमीटर दूर जाकर उतली नामक स्थान से पानी ढोकर लाना पड़ता है। ग्रामीण लंबे समय से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। इसको लेकर उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों के माध्यम से कई बार संबंधित विभाग को ज्ञापन भी दिए। मगर हर बार ग्रामीणों आश्वासन ही हाथ लग पाया। गांव में पानी की समस्या जस की तस बनी हुई है। पूर्व पंचायत समिति सदस्य दिनेश कुमार, वार्ड सदस्य विद्या देवी, ग्रामीण परस राम, रघुवीर सिंह, किशु राम, प्रेम सिंह, नर सिंह, भाग सिंह, जगदीश कुमार, सुरेश, हेमराज और अमर सिंह ने बताया कि गुठाण गांव में पानी स्टोरेज टैंक बनाने की जरूरत है। इससे ही लोगों की समस्या दूर हो जाएगी। उन्होंने जिला प्रशासन और विभाग से मांग की है कि गांव में जल्द से जल्द पेयजल टैंक का निर्माण किया जाए। अधिशाषी अभियंता हेमंत पुरी ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला लाया गया है। जल्द ही गांव में पेयजल टैंक का निर्माण किया जाएगा। ताकि लोगों को पेयजल समस्या से नहीं जूझना पड़े।