फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   313 people were tested for TB at the fair, symptoms were found in 12

Chamba News: मेले में 313 लोगों की टीबी जांच, 12 में मिले लक्षण

Sun, 03 Aug 2025 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 03 Aug 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
313 people were tested for TB at the fair, symptoms were found in 12
चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में स्वास्थ्य विभाग ने आठ दिन जांच शिविर आयोजित किया। इसमें 313 लोगों की पोर्टेबल एक्सरे के जरिये टीबी स्क्रीनिंग की। इसमें 12 लोगों में टीबी के संभावित लक्षण भी मिले, जिन्हें बलगम जांच के लिए अस्पताल भेजा गया। इसके अलावा 591 लोगों की बीपी और शुगर जांची। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बिपिन ठाकुर ने बताया कि आठ दिन तक लगी प्रदर्शनी में जहां लोगों के विभिन्न प्रकार के टेस्ट किए गए, वहीं सैकड़ों लोगों को विभाग से जुड़ी सरकारी योजनाओं के बारे में भी अवगत करवाया गया। विभिन्न बीमारी के होने के कारणों और उनकी रोकथाम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने के उद्देश्य में विभाग पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed