{"_id":"6afddcae912dd0ad5c0eb6fa","slug":"31-bags-of-cement-recovered-from-the-village-heads-house-19-more-found-elsewhere-chamba-news-c-88-1-ssml1004-203362-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: प्रधान के घर से 31 बैग सीमेंट बरामद, 19 दूसरी जगह मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: प्रधान के घर से 31 बैग सीमेंट बरामद, 19 दूसरी जगह मिले
विज्ञापन
तेलका (चंबा)। विकास खंड सलूणी की ग्राम पंचायत औहरा में 50 बोरी सीमेंट मिलने का मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक स्तर पर हलचल मच गई है। पंचायत प्रधान के घर से 31 बोरी सीमेंट बरामद हुई हैं जबकि, 19 बोरियां दूसरी जगह से मिली हैं। सरकारी निर्माण सामग्री से जुड़ा मामला सामने आने के बाद पुलिस और विकास खंड प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सीमेंट किस योजना या विकास कार्य के लिए जारी किया गया था और इसे संबंधित स्थानों पर क्यों रखा गया था।
गुप्त सूचना पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर छानबीन शुरू की। पुलिस बरामद सीमेंट से जुड़े परिस्थितिजन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। वहीं, विकास खंड प्रशासन की ओर से भी आवंटन और वितरण संबंधी जानकारी जुटाई जा रही है। जांच में सबसे अहम यह पता लगाना होगा कि सीमेंट किस योजना के तहत और किसके नाम जारी किया गया था। इसके लिए आवंटन आदेश, बिल, स्टॉक रजिस्टर और वितरण संबंधी दस्तावेजों की पड़ताल की जाएगी। साथ ही, जिन निर्माण कार्यों के लिए सीमेंट जारी हुआ था, उनकी मौके पर स्थिति भी जांची जा सकती है। इससे सीमेंट के वास्तविक उपयोग और उसके रखरखाव की स्थिति स्पष्ट होगी।
सरकारी सीमेंट मिलने के बाद यदि उसकी स्टॉक रजिस्टर में एंट्री नहीं की गई है तो इसे रिकॉर्ड संबंधी अनियमितता माना जा सकता है। जांच में लापरवाही या सरकारी सामग्री के दुरुपयोग की पुष्टि होने पर जिम्मेदार लोगों से जवाब-तलब, रिकवरी और विभागीय कार्रवाई हो सकती है। गबन साबित होने पर कानूनी कार्रवाई भी संभव है।
विज्ञापन
पंचायत सचिव सुलेख चंद ने बताया कि बुधवार को वह जियो टैगिंग करने के लिए गए थे। जब वह शाम के समय लौटे तब तक पुलिस और विभागीय टीम मौके पर पहुंच चुकी थी। उन्होंने बताया कि उनके जियो टैगिंग करने के लिए जाने के कारण आज उनकी स्टॉक रजिस्टर में एंट्री नहीं हो पाई।
विकास खंड सलूणी के अधिकारी कंवर सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर विभागीय टीम और पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई के दौरान पंचायत प्रधान के घर से 31 सीमेंट बैग मिले हैं। 19 बैग अन्य स्थान से बरामद किए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है और सीमेंट से संबंधित रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस को एफआईआर दर्ज करने को लेकर सिफारिश की गई है।
पंचायत प्रधान गुड्डो देवी ने बताया कि उन पर लगाए आरोप सरासर निराधार हैं। बुधवार को सुंड़ला से सीमेंट मंगवाया गया है। पंचायत घर में स्टोर न होने के कारण 31 बैग घर पर और 19 बैग बेही नाले में सुरक्षित रखे गए हैं। रास्ता तंग होने के चलते सीमेंट के बैग घर तक नहीं पहुंचाए जा सके। बेही गांव में इंटरलॉक टाइल्स का कार्य चल रहा है, उसी के लिए सीमेंट ला गया गया है। पंचायती राज चुनाव में हार के बाद उनकी छवि को खराब करने के लिए इस प्रकार के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। वह हरेक जांच के लिए तैयार हैं।