फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   300 participants from North India took karate training

Chamba News: उत्तर भारत के 300 प्रतिभागियों ने लिया कराटे का प्रशिक्षण

Sun, 09 Nov 2025 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
300 participants from North India took karate training
चंबा के ख​ज्जियार में वार्षिक कराटे प्रशिक्षण शिविर के बाद ​खिलाड़ी और अन्य।स्रोत जागरूक पाठक
चंबा। जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खज्जियार में राइजो तेकी गो जु रियू कराटे डो एसोसिएशन ऑफ इंडिया (उत्तरी भारत) का कराटे प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ। इसमें उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से लगभग 300 प्रतिभागियों ने शिविर में भाग लिया। शिविर का संचालन एसोसिएशन के मुख्य प्रशिक्षक एवं तकनीकी निदेशक सिहान सेंसाई योग राज के निर्देशन में हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने प्रतिभागियों को आत्मरक्षा के विभिन्न महत्वपूर्ण गुर सिखाए और कराटे में अनुशासन, निष्ठा और मानसिक बल की आवश्यकता पर बल दिया। शिविर के सफल आयोजन में सेंसाई रणधीर ठाकुर, सेंसाई वेदव्यास ठाकुर, सेंसाई कुलदीप, सेंसाई कृष्ण, सेंसाई धर्मपाल, सेंसाई मुकेश और संजीव कुमार का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रेस सचिव सुरेंद्र कुमार ने बताया कि इस अवसर पर एसोसिएशन की वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त होने के उपरांत चुनाव भी करवाए। चुनाव जिला परिषद अध्यक्ष डॉ. नीलम की अध्यक्षता में आयोजित किए। इनमें बिजली शर्मा को अध्यक्ष, अमित भारद्वाज को महासचिव और अजय पटियाल को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सेंसाई परमजीत, सेंसाई राकेश गुलेरिया, सेंसाई अशोक शर्मा, सेंसाई संजय और सेंसाई विनोद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed