फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   30-year-old drinking water line to be replaced at a cost of Rs 5.90 crore

Chamba News: शहर में 5.90 करोड़ से बदली जाएगी 30 साल पुरानी पेयजल लाइन

Thu, 18 Dec 2025 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 18 Dec 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
30-year-old drinking water line to be replaced at a cost of Rs 5.90 crore
चंबा। शहर के के सभी वार्डों में अब लोगों को लीक हो रही पेयजल पाइपलाइन से होने वाली समस्या से निजात मिलने वाली है। साथ ही लोगों को नियमित पानी की आपूर्ति के लिए भी परेशान नहीं होना पड़ेगा। जल शक्ति विभाग 5.90 करोड़ की लागत से शहर के 30 साल पुरानी पेयजल पाइपलाइन को बदल रहा है।
विज्ञापन

इस कड़ी में सबसे पहले शहर को पानी मुहैया करवाने वाली मरेड़ी पेयजल लाइन को बदला गया है। इसका 80 फीसदी कार्य पूरा भी हो चुका है। मरेड़ी से लेकर शहर तक नई पेयजल लाइन बिछाई गई है।
विज्ञापन


इसके साथ विभाग ने अब शहर के वार्डों और गलियों में पुरानी पेयजल पाइपों को बदलने का कार्य भी शुरू कर दिया है। इन पाइपों को इस तरीके से बिछाया जाएगा, ताकि ये क्षतिग्रस्त होकर लीक न हो सकें। पुराने पाइप को बदलने का कार्य एक वर्ष से चल रहा है। मरेड़ी से चंबा तक पाइपलाइन बिछाने में काफी समय लग गया, क्योंकि यह मुख्य लाइन है। अब पुरानी पाइपों को बदलने का कार्य युद्धस्तर पर चलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने पाइप को बदलने का कार्य शुरू हो चुका है। मरेड़ी से नई पेयजल लाइन शहर के पास पहुंच चुकी है। आने वाले समय में किसी भी गली में पुरानी पाइप से व्यर्थ पानी बहता हुआ नजर नहीं आएगा। दीपक भारद्वाज, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग
इन जगहों पर बार-बार पेश आती थी परेशानी
पुरानी पेयजल लाइन सरोथा नाला में बार-बार पेयजल लाइन लीक होती है। गली घार के समीप पहाड़ी से भारी भूस्खलन से पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। नई पेयजल लाइन से इन क्षेत्रों को राहत मिलेगी।

आपदा ने पहुंचाया नुकसान, अब मिलेगी राहत
प्राकृतिक आपदा के दौरान गुल्यानी प्राकृतिक स्रोत के पास पाइप बह गए। इससे पेयजल की किल्लत हुई थी। अब ऐसी योजना के तहत काम किया जा रहा है कि आपदा में पेयजल लाइन को नुकसान न पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed