{"_id":"57b9dbd24f1c1b8e63d4f13c","slug":"30-teacher-selected-to-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिमहेश यात्रा की जिम्मेदारी उठाएंगे अध्यापक, 30 की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मणिमहेश यात्रा की जिम्मेदारी उठाएंगे अध्यापक, 30 की तैनाती
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
Updated Sun, 21 Aug 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली बार मणिमहेश यात्रा में अध्यापकों को भी तैनात किया गया है। 30 अध्यापकों की एक लिस्ट तैयार की गई है जिसमें 25 से 35 वर्ष तक के अध्यापक शामिल हैं। इन अध्यापकों को अतिरिक्त दंडाधिकारी भरमौर कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश हैं। जिसके बाद इन्हें मणिमहेश यात्रा की जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। अध्यापक मणिमहेश यात्रा में कौन सी जिम्मेदारियां निभाएंगे यह अतिरिक्त दंडाधिकारी कार्यालय में ही तय होगा।
विज्ञापन
यह अध्यापक मौजूदा समय में जिन भी संस्थानों में सेवारत हैं वहां के प्रभारियों को उन्हें जल्द रिलीव कर देने के निर्देश जारी हुए हैं। यह फैसला इतनी जल्द लिया गया है कि सूची में शामिल अध्यापक अपना विरोध तक नहीं जता पाए हैं। गौरतलब है कि करीब तीन दिन पूर्व अतिरिक्त दंडाधिकारी कार्यालय के माध्यम से शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय को जरूरी हिदायतें दी गई थी। जिसमें प्रशासन ने 30 ऐसे अध्यापकों की सूची मांगी थी जो शारीरिक रूप से स्वस्थ हों।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने अध्यापकों की सूची बनाने के बाद इसे उपायुक्त, एडीएम भरमौर व संबंधित संस्थान प्रभारियों को भेज दिया है। अब इस सूची में जिन अध्यापकों का नाम शामिल हैं वे उनकी रजामंदी के बगैर सूची तैयार करने का विरोध कर रहे हैं। अध्यापकों का दावा है कि प्रशासन ने यह निर्णय जल्दबाजी में लिया है। यदि अध्यापकों को तैनात किया जाना था तो पहले व्यवस्था बनानी चाहिए थी ताकि अध्यापक मानसिक व शारीरिक रूप से यात्रा की जिम्मेदारी संभाल पाते।
विज्ञापन
अध्यापकों की दी जाएंगी जिम्मेदारियां : एडीएम
उधर, अतिरिक्त दंडाधिकारी भरमौर विनय धीमान ने बताया कि अध्यापकों को ड्यूटी पर बुलाया गया है। उन्हें सेक्टर अधिकारी के साथ ड्यूटी पर लगाया जाएगा। यदि पंजीकरण का ठेका हासिल करने वाली फर्म पीछे हटती है तो अध्यापकों से ही पंजीकरण का कार्य लिया जा सकता है।