फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   2,800 pilgrims set out from Hadsar for a glimpse of Kailash.

Chamba News: 2800 श्रद्धालु हड़सर से कैलाश दर्शन के लिए रवाना

Mon, 14 Sep 2026 10:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 14 Sep 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
2,800 pilgrims set out from Hadsar for a glimpse of Kailash.
भरमौर (चंबा)। मणिमहेश यात्रा-2026 के तहत सोमवार को शाम छह बजे तक करीब 2800 श्रद्धालु हड़सर से पैदल यात्रा मार्ग के माध्यम से पवित्र मणिमहेश कैलाश के दर्शन के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

अनुसंधान अधिकारी एवं हेली टैक्सी नोडल अधिकारी अतुल शर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भरमौर से गौरीकुंड तक हेली टैक्सी सेवा भी जारी है। सोमवार को कुल 36 हवाई उड़ानें हुईं, जिनके माध्यम से 180 श्रद्धालुओं ने भरमौर से गौरीकुंड तक हेली टैक्सी सेवा का लाभ उठाया।
विज्ञापन

एसडीएम भरमौर अजय कुमार सिंह ने बताया कि होली से कलाह होते हुए मणिमहेश जाने वाले पैदल यात्रा मार्ग पर भी श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी है। सोमवार को शाम चार बजे तक इस मार्ग से पांच श्रद्धालु पवित्र मणिमहेश कैलाश की ओर रवाना हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed