{"_id":"663e582e3c6b02d0440bb97c","slug":"28-lakh-tar-is-being-poured-on-sach-fatehpur-road-chamba-news-c-88-1-ssml1006-124469-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: साच-फतेहपुर मार्ग पर 28 लाख से डाला जा रहा तारकोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: साच-फतेहपुर मार्ग पर 28 लाख से डाला जा रहा तारकोल
Fri, 10 May 2024 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 10 May 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
चंबा। साच-फतेहपुर मार्ग पर वाहन चालकों और राहगीरों को धूल-मिट्टी से परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। लोक निर्माण विभाग ने मार्ग पर तारकोल डालने का कार्य शुरू कर दिया है।
शुक्रवार को जब ठेकेदार सड़क पर तारकोल डाल रहा था तो छुट्टी होने के बावजूद विभाग के सहायक अभियंता कार्य की गुणवत्ता जांचने के लिए मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अपने सामने सड़क पर तारकोल बिछाया। दो किलोमीटर सड़क तारकोल बिछाने के कार्य पर विभाग 28 लाख रुपये की धनराशि व्यय कर रहा है। इस बात का विशेष ध्यान रखा जा रहा है कि इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। इसके लिए विभाग के सहायक अभियंता ने स्वयं मोर्चा संभाला है। तारकोल बिछाने वाली मशीन के ऊपर चढ़कर सहायक अभियंता खुद कार्य करवाते नजर आए। जिसे देख वहां से गुजरने वाले राहगीर और वाहन चालक उनके कार्य की सराहना कर रहे थे। उधर, लोनिवि के सहायक अभियंता शैलेश राणा ने बताया कि सड़क पर तारकोल काफी समय के बाद डाला जाता है। ऐसे में तारकोल के कार्य में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साच-फतेहपुर मार्ग पर डाली जा रही तारकोल में गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जा रहा है।
--