फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   260 grams of hashish recovered from an unclaimed bag in an HRTC bus.

Chamba News: एचआरटीसी की बस में लावारिस बैग से 260 ग्राम चरस बरामद

Thu, 08 Jan 2026 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 08 Jan 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
260 grams of hashish recovered from an unclaimed bag in an HRTC bus.
बनीखेत (चंबा)। चंबा-पठानकोट रूट पर चल रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) में पड़े लावारिस बैग से 260 ग्राम चरस बरामद की है। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार तुन्नूहट्टी में नियमित जांच और निगरानी के दौरान पुलिस टीम ने चंबा-पठानकोट रूट की एचआरटीसी की बस की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बस के अंदर एक बैग लावारिस हालत में मिला। जब पुलिस ने बैग की जांच की तो उसके अंदर से 260 ग्राम चरस बरामद हुई। बैग पर किसी प्रकार की पहचान न होने के कारण फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नशीला पदार्थ किस यात्री का है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा बस में सवार सभी यात्रियों से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही बस के स्टाफ से भी जानकारी जुटाई जा रही है। इससे चरस के असली मालिक तक पहुंचा जा सके। उधर, पुलिस अधीक्षक चंबा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं से गहनता से जांच कर रही है। बस में सवार यात्रियों से पूछताछ की जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों की कड़ियों को जोड़कर जल्द ही आरोपी को हिरासत में लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed