फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   24 corona cases in Chamba

जिले में कोरोना के 24 नए मामले, 93 ने जीती जंग

Fri, 20 Aug 2021 10:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
24 corona cases in Chamba
24 corona cases in Chamba
चंबा। जिले में शुक्रवार को 26 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी संक्रमितों को तय सुविधा के मुताबिक आइसोलेट कर दिया गया है। नए मामलों के साथ 93 लोगों ने एक साथ कोरोना को मात भी दी है, जिन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को रैट के माध्यम से 960 कोरोना सैंपलों की जांच की गई। इनमें 15 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। जबकि, आरटीपीसीआर में जांच गए 176 सैंपलों में से 11 की रिपोर्ट पॉजिटिव रही। संक्रमितों में 17 साल की एक युवती भी शामिल है।
विज्ञापन

नए मामले चंडी लड़ोग, लक्कड़मंडी, पियूहरा, साल्ली, काटला, कलसूंई, चमेशनी, चौंतड़ा, कोलका, सराहन, कसाकड़ा, हेबरा, मनोला, तिलोड़ी, पल, भंजवाड़, सनोगा और नाल से संबंधित हैं। जिले में अब 397 सक्रिय केस रह गए हैं। शुक्रवार को पॉजिटिविटी रेट 2.28 प्रतिशत रहा। वहीं, शुक्रवार को आरटीपीसीआर जांच के लिए 675 सैंपल भेजे गए हैं। इन सैंपलों की रिपोर्ट शनिवार को शाम तक आएगी। सीएमओ चंबा डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि चंबा में 26 नए मामले सामने आए हैं। कहा कि 93 लोगों ने एक साथ कोरोना को मात भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed