Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   23-year-old man found hanging in Luthnu

Chamba News: लुठणू में फंदे से लटका मिला 23 वर्षीय युवक

Wed, 11 Nov 2026 10:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 11 Nov 2026 10:09 PM IST
विज्ञापन
23-year-old man found hanging in Luthnu
बनीखेत (चंबा)। ग्राम पंचायत देवीदेहरा के लुठणू गांव में मंगलवार रात 23 वर्षीय युवक घर में फंदे पर लटका मिला। परिजन उसे अचेत अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डलहौजी अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल युवक के इस कदम के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। परिजनों ने भी किसी पर संदेह जाहिर नहीं किया है। उधर, युवक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। करीब पांच वर्ष पहले पिता का निधन हो चुका था। ऐसे में 23 वर्षीय युवक ही परिवार की आजीविका का मुख्य सहारा था। उसके निधन के बाद मां और 19 वर्षीय छोटा भाई बेसहारा हो गए हैं। परिवार ने न केवल अपना सहारा खोया है, बल्कि अब उनके सामने आजीविका का संकट भी खड़ा हो गया है। डॉ. पुनीत पराशर ने बताया कि युवक को अस्पताल पहुंचाने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed