{"_id":"5cbf4065bdec2214065a7804","slug":"21556037733-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बसें भेजकर यात्रियों को गंतव्यों तक नहीं पहुंचा सका निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बसें भेजकर यात्रियों को गंतव्यों तक नहीं पहुंचा सका निगम
विज्ञापन
चंबा-खज्जियार मार्ग पर दौड़ी निगम की बसें बीच राह में हांफी
एक बस भटालवां तो दूसरी बस मंगला के समीप हुई खराब
यात्री बोले, खज्जियार रूट पर निगम भेज रहा पुरानी बसें
अमर उजाला ब्यूरो
खज्जियार(चंबा)। चंबा-खज्जियार रूट पर सोमवार शाम को दौड़ी बस भटालवां के समीप खराब हो गई। इसके चलते यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि दोबारा निगम की ओर से रूट पर बस भेजी गई लेकिन वह भी मंगला के समीप हांफ गई। इस कारण लोग निजी टैक्सियों के माध्यम से देर शाम अपने घरों तक पहुंचे। यात्रियों ने इसकी सूचना आरएम चंबा को दे दी है। साथ ही गुहार लगाई है कि उक्त रूट पर नई बस चलाई जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को करीब साढ़े पांच उक्त रूट पर निगम की बस दौड़ी। बस में करीब 35 यात्री सवार थे लेकिन बस जैसे ही भटालवां मोड़ के पहुंची तो तकनीकी खराबी आ गई। चालक व परिचालक ने नीचे उतर बस की जांच की लेकिन दोबारा बस स्टार्ट नहीं हुई। जिस पर उन्होंने न्यू बस स्टैंड चंबा सूूचित किया। निगम की ओर से न्यू बस स्टैंड से दूसरी बस भेजी गई लेकिन बस करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद फिर हांफ गई। ऐसे में निगम द्वारा तीसरी बार बस नहीं भेजी गई। इस कारण यात्रियों को पैदल व टैक्सियों के माध्यम से आवाजाही करनी पड़ी। यात्रियों में हंस राज, देवी चंद, राकेश कुमार, सुमित्रा देवी, देविका देवी, राकेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, सुभाष कुमार का कहना है कि चंबा से खज्जियार पर निगम शाम के वक्त बस भेजता है। लेकिन बसें बीच राह में दम तोड़ जा रही हैं। उन्होंने निगम प्रबंधन से आग्रह किया है कि उक्त रूट पर सही बस भेजी जाए।
आरएम चंबा सुभाष का कहना है कि इस बारे जानकारी मिली थी। दूसरी बस भेजी गई और मंगला के समीप खराब हो गई। उन्होंने कहा कि निगम में पुरानी बसें काफी हैं। जिस कारण ऐसी दिक्कतें पेश आ रही हैं। सरकार को नई बसों बारे प्रस्ताव भेजे गए हैैं।