{"_id":"5c83c802bdec2214204737ff","slug":"21552140290-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुराह के खुशनगरी और चुहाड़ में दो माह से जलसंकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुराह के खुशनगरी और चुहाड़ में दो माह से जलसंकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
तीसा (चंबा)। चुराह के खुशनगरी और चुहाड़ गांव में पानी का संकट गहरा गया है। दो महीने से दोनों गांवों की पेयजल सप्लाई बंद पड़ी है। ग्रामीणों को पानी के लिए दर बदर भटकना पड़ रहा है। दो माह पहले पेयजल सप्लाई के मुख्य स्रोत खब्बू नाला में भूस्खलन होने से पेयजल पाइप क्षतिग्रस्त हो गई थी जो अभी तक दुरुस्त नहीं हो पाई है। इससे उपरोक्त गांव में पेयजल सप्लाई ठप पड़ी है। ग्रामीणों को दूसरे गांव जाकर पीने का पानी ढोना पड़ रहा है। आईपीएच विभाग को बार-बार समस्या से अवगत करवाने पर भी समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगों ने जिला प्रशासन और विभाग से जल्द पेयजल सप्लाई बहाल करने की मांग की है। ग्रामीणों उमेदा राम, गोविंद सिंह, टेक चंद, जगदीश, बिट्टू और रमेश कुमार ने बताया कि उपरोक्त दोनों गांवों में करीब 70 परिवार रहते हैं जो दो महीने से पेयजल किल्लत का सामना कर रहे हैं। गर्मियां शुरू होने वाली हैं। अगर विभाग ने समय रहते पेयजल सप्लाई की टूटे पाइपों की दुरुस्त नहीं करवाया तो ग्रामीणों को गर्मी में पानी की समस्या का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि पेयजल सप्लाई जल्द बहाल करवाई जाए।
आईपीएच विभाग के कनिष्ठ अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि भूस्खलन की वजह से पेयजल लाइन के पाइप क्षतिग्रस्त हुई हैं, जिन्हें दुरुस्त करने का कार्य जल्द शुरू करवाया जाएगा।