{"_id":"5c757003bdec2211b706098f","slug":"21551200259-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डलहौजी समेत जिले की ऊंची चोटियों में बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डलहौजी समेत जिले की ऊंची चोटियों में बर्फबारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भरमौर (चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी, खज्जियार, लक्कडमंडी, डैनकुंड और जनजातीय क्षेत्र भरमौर-पांगी, सलूणी, किहार, होली की ऊंची चोटियों में एक बार फिर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। इसके चलते ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर तक ऊंची चोटियों में करीब तीन इंच तक ताजा बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। इससे समूचा जिला प्रचंड ठंड की चपेट में आया गया है। क्षेत्र के ऊंचे क्षेत्रों में अभी तक पहले की बर्फ भी जमीं है। मगर दोबारा हिमपात होने से ग्रामीण सकते में आ गए हैं।
जानकारी के अनुसार सोमवार से जिले में मौसम ने करवट ले ली है। इसके चलते प्रचंड शीतलहर चल रही है। मंगलवार को सुबह के समय पर्यटन नगरी डलहौजी, डैनकुंड, लक्कड़मंड़ी और खज्जियार में हल्की बर्फबारी हुई। वहीं, दोपहर बाद भरमौर-पांगी क्षेत्र की ऊंची चोटियों में हिमपात का दौर शुरू हो गया। जिले में होने वाली हल्की बर्फबारी के बाद जिले में शीतलहर का प्रकोप भी बढ़ गया है। वहीं, ग्रामीण ठंड की ठिठुरन से बचने के लिए आग सेंक कर व चाय की चुस्की लेते देखे गए। स्थानीय लोगों में अजय कुमार, देवेंद्र कुमार, दुनी चंद, राकेश कुमार, विनोद कुमार, अजय कुमार, सुनील कुमार, रोशन लाल, उमेश कुमार, प्रवीण कुमार, शिव राम, नानक चंद ने बताया कि इस बार काफी बर्फबारी हुई है। उन्होंने बताया कि पिछली बार सात फरवरी को हिमपात हुआ था। इससे क्षेत्र में कई दिनों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। मगर अब भरमौर की ऊंची चोटियों में हिमपात शुरू हो गया है। ऐसे में अगर निचले क्षेत्रों में बर्फबारी होती है तो लोगों की दिक्कतें बढ़ जाएंगी। कुल मिलाकर भरमौर की ऊंची चोटियों में बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट हो गई है।