{"_id":"5c66eab1bdec22737f73377e","slug":"21550248625-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी के दौरान एक व्यक्ति की गिरने से मौत, दस मकान समेत दो गौशालाएं ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी के दौरान एक व्यक्ति की गिरने से मौत, दस मकान समेत दो गौशालाएं ध्वस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्फ में फिसलने से एक की मौत; दस
मकान क्षतिग्रस्त, दो गोशालाएं ध्वस्त
जिले में बारिश और बर्फबारी से नुकसान, प्रशासन के पास पहुंची रिपोर्ट
पटवार सर्कल बरौर और हरदासपुरा में भारी क्षति
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। जिला में भारी बारिश और बर्फबारी के कारण में एक व्यक्ति की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। इसके अलावा करीब दस कच्चे मकानों को क्षति पहुंची है। पिछले 24 घंटों में प्रशासन के पास यह रिपोर्ट पहुंची है। भारी बर्फबारी के कारण दो गोशालाएं भी ध्वस्त हुई हैं। साथ ही दो मकानों की सुरक्षा दीवार भी ढही है। प्रशासन ने रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। नुकसान के आधार पर प्रभावितों को उचित मुआवजा प्रदान किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार पटवार सर्कल बरौर में भारी बारिश और बर्फबारी से काफी नुकसान हुआ है। बीते दिनों बर्फबारी के दौरान घर की तरफ जा रहे लालो पुत्र दिनू राम गांव गलोटी मुहाल पलुह की पांव फिसल कर गिरने से मौत हो गई। इसके अलावा नेक मोहम्मद पुत्र नूर माही, तुलसी देवी पत्नी आलमल और चुन्नी पुत्र फ्रंरटी गांव डेरी के मकानों को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा नगर परिषद चंबा के तहत आते हरदासपुरा में भी बलदेव पुत्र तानी राम, हंस राज निवासी टिकरू, विनोद कुमार गुप्ता पुत्र राम रत्न गुप्ता मोहल्ला मुगला, महिंद्र कुमार पुत्र बांका राम के मकान को क्षति पहुंची है। साथ ही पूजा कुमारी पुत्री नरेंद्र और इश्वरी देवी के घर की सुरक्षा दीवार ढही हैं। इसके अलावा तीन कच्चे मकानों और गोशालाओं को भी काफी नुकसान पहुंचा है। गौरतलब है कि जिला में सात और आठ फरवरी भारी बारिश के बाद हिमपात हुआ। हिमपात के चलते जहां जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया था, वहीं दूसरी तरफ लोगों के घरों को भी नुकसान पहुंचा है। प्रशासन की ओर से नुकसान का जायजा लेने के लिए टीमें भेजी गई हैं। यह टीमें रोजाना नुकसान की रिपोर्ट प्रशासन को भेज रही हैं।
नुकसान का किया जा रहा आकलन
उपायुक्त हरिकेश मीणा ने बताया कि भारी बर्फबारी के बाद नुकसान का आकलन किया जा रहा है। कहा कि बीते चौबीस घंटों में पहुंची रिपोर्ट के अनुसार एक व्यक्ति की बर्फ में फिसलने से मौत हुई है, जबकि दस कच्चे मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा दो गोशालाओं सहित दो घरों की सुरक्षा दीवारें भी क्षतिग्रस्त हुई है।