फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   लक्कड़मंडी, डैनकुंड और आहला में बर्फबारी से पर्यटकों के चेहरे खिले

लक्कड़मंडी, डैनकुंड और आहला में बर्फबारी से पर्यटकों के चेहरे खिले

Wed, 02 Jan 2019 10:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
लक्कड़मंडी, डैनकुंड और आहला में बर्फबारी से पर्यटकों के चेहरे खिले
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भरमौर (चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी के लक्कड़मंडी, डैनकुंड और आहला में बुधवार को हल्की बर्फबारी ने नव वर्ष मनाने के लिए पर्यटक नगरी डलहौजी और खज्जियार पहुंचे पर्यटकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान बर्फबारी के बीच पर्यटकों ने बर्फ खेलने का खूब लुत्फ उठाया। इसके अलावा जिले की ऊपरी चोटियों में रुक-रुक कर होने वाली बर्फबारी से जिले भर में शीतलहर का प्रकोप जारी है। वहीं मौसके कड़े तेवरों को देखते हुए जिला प्रशासन ने ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना को देखते हुए लोगों को घरों से बाहर न निकलने की हिदायत दी है। कबायली क्षेत्र भरमौर की ऊंची चोटियों में डेढ़ फीट तक बर्फबारी दर्जग् की गई है। जबकि, निचले क्षेत्रों में दो से तीन इंच तक बर्फबारी हो चुकी थी। इसके साथ ही रुक-रुक कर बर्फबारी होने का क्रम निरंतर जारी था। वहीं, पांगी के अधीन आने वाली ऊपरी चोटियों में डेढ़ से दो फीट और निचले क्षेत्रों में आधा से एक फीट तक बर्फबारी हुई है। जिले के तीसा, चांजू समेत आसपास के गांवों में होने वाली ताजा बर्फबारी ने लोगों को घरों में कैद कर दिया है। इसके अलावा चंबा-जोत मार्ग पर होने वाली हल्की बर्फबारी से मार्ग पर फिसलन बढ़ गई है। नतीजतन, सूचना मिलते ही लोनिवि की मेन पावर मौके पर पहुंची। उन्होंने सड़क से बर्फ को हटाया और मार्ग पर मिट्टी डालकर फिसलन भरे रास्ते को सुगम बनाने का काम किया।
कबायली क्षेत्र भरमौर की ऊपरी चोटियों मणिमहेश, कुगति, चौबिया, बड़ग्रा, तुंदाह, भटोर, उलांसा, स्वायी, कवांरसी, बजोल और जालसू में सुबह से ही बर्फबारी शुरू हो गई थी। ऊपरी चोटियों पर करीब डेढ़ फीट हिमपात हुआ है। जबकि निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी के चलते मलकोथा, गरिमा, बाहलो, तांदी, कुगति, बलमूई, किहानी, सूपा, तुंदा, गुवाड़ और कुवारसी गांवों में दो-तीन इंच तक ताजा हिमपात हुआ। पांगी की हुडान भटोरी, चस्क भटोरी, साच पास और हिलटवान में भी हल्की बर्फबारी होने के बाद पांगी क्षेत्र में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। चुराह क्षेत्र, सिल्लाघ्राट, तीसा के आसपास की पहाड़ियों पर भी हल्का हिमपात हुआ। क्षेत्र में बर्फबारी होने से ठंड में भी इजाफा हो गया। किहार सेक्टर की ऊपरी पहाड़ियां धार मंदराला, गढ़ माता, चौड़ी की घोड़ी, सौणतीथ, खुंडी मराल, फैजाल और सिप्पीधार में दो से ढाई फीट तक बर्फ हुई है तो वहीं,
विज्ञापन

ऊपरी क्षेत्रों में में जंगलोग, पुखरोग, पिछला डियूर, डांड, घुरेई, संघणी, लंगेरा, प्रियुंगल, तलाई, जखराल, किलोड़, भगौता और सूरी में तीन से छह इंच तक बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed