फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   753 हृदय रोग मरीजों का किया निरीक्षण

753 हृदय रोग मरीजों का किया निरीक्षण

Sun, 30 Sep 2018 10:33 PM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
753 हृदय रोग मरीजों का किया निरीक्षण

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। मेडिकल कॉलेज चंबा में आयोजित दो दिवसीय हृदय रोग चिकित्सा शिविर में 753 मरीजों की जांच की गई। जबकि 96 मरीजों का ईको टेस्ट किया गया। इसमें हृदय रोग के गंभीर लक्षण पाए गए। इसके अलावा न्यूरो से संबंधित 283 मरीजों का निरीक्षण किया गया और ईसीजी किया गया। इस मौके पर 887 लोगों के निशुल्क रक्त की जांच करके दवाइयां प्रदान की गई।


चंबा मिलेनियम पिपुल्स सोसायटी के अध्यक्ष उपेंद्र सिंह मनकोटिया ने बताया कि मेडिकल कॉलेज चंबा में दो दिवसीय हृदय रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला से हृदय रोग विशेषज्ञ चिकित्सक राजीव मरवाह और इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला में स्वास्थ्य अधीक्षक पद पर तैनात न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. जनकराज ने सेवाएं दीं। उन्होंने कहा कि हृदय रोग से के 753 मरीजों की जांच की गई जबकि 96 मरीजों का ईको टेस्ट किए गए। इसके अलावा पीठ दर्द और न्यूरो से संबंधित मरीजों का निरीक्षण किया गया। चंबा मिलेनियम पिपुल्स सोसायटी बीते चार वर्षों से चंबा के लोगों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रयासरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed