{"_id":"5b82de1f42c7924675342f3c","slug":"21535303199-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरीकुंड के लिए हेलीकाप्टर सेवा में देरी से श्रद्धालु परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरीकुंड के लिए हेलीकाप्टर सेवा में देरी से श्रद्धालु परेशान
Updated Sun, 26 Aug 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरमौर (चंबा)। पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान हेलीकाप्टरों की उड़ानों में परमिशन न मिलने के कारण हो रही देरी से श्रद्धालु परेशान हैं। साथ ही मणिमहेश न्यास की आय में भी कटौती हो रही है। रविवार को भी डीजीसीए की टीम भरमौर नहीं पहुंच पाई। नतीजतन, रविवार को डीजीसीए की मंजूरी नहीं मिलने के कारण उड़ानें नहीं हो पाई। वहीं, भरमौर प्रशासन भी कयास लगा रहा है कि यदि मौसम साफ रहता है तो सोमवार देरशाम तक डीजीसीए की टीम के भरमौर पहुंचने के बाद परमिशन मिलने पर मंगलवार से हवाई उड़ानें आरंभ की जा सकती हैं।
मणिमहेश यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा 26 अगस्त तक आरंभ नहीं हो पाई है। हालांकि भरमौर स्थित हैलीपैड पर दो चॉपर पहुंच चुके हैं। मौसम के चलते डीजीसीए की टीम भरमौर में नहीं पहुंच पाई है। मणिमहेश यात्रा के लिए 24 अगस्त को ही विभिन्न सेक्टरों पर अधिकारियों और कर्मचारियों को रवाना कर दिया गया है। ऐसे में 26 अगस्त तक हवाई सेवा के आरंभ न होने से श्रद्धालुओं को परेशानियों का ही सामना करना पड़ रहा है। वहीं, मणिमहेश न्यास की आय में भी हवाई सेवा आरंभ न होने की सूरत में कटौती हो रही है। मणिमहेश यात्रा के दौरान तीन चॉपर तैनात रहेंगे।
एडीएम भरमौर पृथी पाल सिंह ने बताया कि मणिमहेश यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर सेवा आरंभ करने के लिए डीजीसीए टीम की परमिशन जरूरी होती है। वहीं, डीजीसीए की टीम जम्मू तक पहुंच चुकी है। लेकिन, मौसम खराब होने के चलते टीम भरमौर नहीं पहुंच पाई है। सोमवार शाम तक यदि परमिशन मिल जाती है तो मंगलवार से हवाई सेवा आरंभ कर दी जाएगी।