फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   सरकारी अस्पतालों में प्रसव करवाने से कतरा रहे डॉक्टर

सरकारी अस्पतालों में प्रसव करवाने से कतरा रहे डॉक्टर

Sat, 31 Mar 2018 11:29 PM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
सरकारी अस्पतालों में प्रसव करवाने से कतरा रहे डॉक्टर
doctor shimla

प्रवीण कुमार

विज्ञापन

चंबा। चंबा जिले के सरकारी अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं के प्रसव नहीं हो रहे हैं। हैरानी इस बात की है कि सामान्य डिलिवरी के मामलों में भी महिलाओं को मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया जा रहा है। हालांकि स्वास्थ्य निदेशक सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों ने सभी सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों को निर्देश दिए हैं कि वह महिलाओं का प्रसव अस्पताल में ही करवाएं।

मगर चंबा में इसके विपरीत ही कार्य हो रहा है। जिले में कई ऐसे सिविल अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्र हैं। जहां पर प्रसव करवाने की सुविधा है। मगर रात के समय गर्भवती महिलाओं को प्रसव करवाने के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा है। इस वजह से कई बार एंबुलेंस में ही महिलाएं बच्चे को जन्म दे रही है। इससे जज्चे-बच्चे की जान जोखिम में रहती है।
विज्ञापन


शुक्रवार रात को एंबुलेंस से गर्भवती महिला को सनवाल से सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया गया। यहां पर दस मिनट चेकअप करने के बाद डॉक्टर ने महिला को चंबा रेफर कर दिया। चिकित्सक ने महिला को रेफर करने के पीछे महिला के पेट में बच्चा उल्टा होने का तर्क दिया और उसका सामान्य प्रसव न होने की बात कही। चिकित्सक ने परामर्श दिया कि महिला का ऑपरेशन करके ही बच्चे को निकालना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद परिजन एंबुलेंस के जरिये महिला को लेकर तीसा अस्पताल से चंबा मेडिकल कॉलेज लेकर आए। अस्पताल से महज दो किमी आगे जाने पर शिकारी मोड़ पर महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।

एंबुलेंस कर्मचारियों ने सूझ-बूझ दिखाते हुए महिला का एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव करवा दिया। महिला ने एक नन्हीं बच्ची को जन्म दिया और दोनों पूरी तरह से सुरक्षित हैं। इन्हें शिकारी मोड़ से वापस तीसा अस्पताल में ले जाकर भर्ती करवा दिया। हैरानी इस बात की है कि जिस महिला को ऑपरेशन का तर्क देकर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। उस महिला की एंबुलेंस कर्मियों ने सामान्य प्रसव करवा दिया। इससे चिकित्सकों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना लाजिमी है।

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि किसी महिला ने एंबुलेंस में बच्चे को जन्म दिया हो। ऐसे मामले चंबा में आए दिन देखने को मिलते हैं। स्वास्थ्य विभाग वैसे तो महिलाओं के अस्पताल में प्रसव को लेकर बड़ी-बड़ी कार्यशालाएं करवाता है। यहां डॉक्टरों को विशेष हिदायतें दी जाती हैं। मगर असलियत में ऐसा कुछ भी नहीं होता दिख रहा है।


मामले की गंभीरता से की जाएगी जांच : पंकज राय
स्वास्थ्य विशेष सचिव पंकज राय ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला अभी लाया गया है। इसकी गंभीरता से जांच की जाएगी। जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed