फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   खज्जियार स्थित प्राकृतिक झील का होगा जीर्णोद्वार

खज्जियार स्थित प्राकृतिक झील का होगा जीर्णोद्वार

Thu, 22 Feb 2018 09:44 PM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
खज्जियार स्थित प्राकृतिक झील का होगा जीर्णोद्वार
1.62 करोड़ से खज्जियार झील का होगा जीर्णोद्धार
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने शुरू की औपचारिकताएं, पैराग्लाइडिंग शुरू करने भी की योजना
खज्जियार से पंयियारा मार्ग भी होगा पक्का, सैलानियों को मिलेगी राहत
डीके शर्मा
खज्जियार (चंबा)। देश और विदेश के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने वाली पर्यटन स्थल खज्जियार की प्राकृतिक झील का जल्द ही कायाकल्प होगा। वन्य प्रणाली विभाग ने इसको लेकर कदमताल शुरू कर दी है। योजना के तहत खज्जियार झील को संवारने के लिए करीब 1.62 करोड़ खर्च किए जाएंगे। इससे जहां पर्यटन स्थल की सुंदरता पर चार चांद लगेंगे तो वहीं पर्यटकों की आमद बढ़ने से क्षेत्र के कारोबारियों की आमदनी भी बढ़ेगी। खबर की पुष्टि वन्य प्राणी मंडल चंबा के अधिकारी संजय धीमान ने की है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत खज्जियार झील का जीर्णोद्धार किया जाएगा तो वहीं खज्जियार से पंजियारा मार्ग को भी पक्का किया जाएगा। इससे पर्यटकों को काफी सुविधा मिलेगी।

गौरतलब है कि पर्यटन स्थल खज्जियार में हर साल हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। पर्यटक यहां खासकर झील को निहारने के लिए आते हैं। मगर झील में बढ़ रही गाद पर्यटकों को मायूस कर रही है। ऐसे में अब पर्यटन स्थल खज्जियार में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। प्रशासन जहां झील का जीर्णोद्धार करेगा तो वहीं दूसरी ओर यहां पैराग्लाइडिंग शुरू करने की योजना बना रहा है। इसके लिए अनुभवी व्यक्तियों के लाइसेंस भी बनाए जा सकते हैं। वहीं व्यापार मंडल के प्रधान जर्म सिंह, नीरज सिंह, पवन कुमार, अशोक कुमार, बविंद्र कुमार, मान सिंह, नरेंद्र चौहान, विक्रम ठाकुर, मुकेश शर्मा और अनिल कुमार ने इसके लिए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की पहल से पर्यटन स्थल खज्जियार में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेंगी। वन्य प्राणी मंडल चंबा के अधिकारी संजय धीमान ने बताया कि पर्यटन स्थल खज्जियार झील के जीर्णोद्धार के लिए एक करोड़ 62 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। ताकि यहां पर्यटकों की आवाजाही बढ़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed