{"_id":"5a8da17c4f1c1bbe218b4582","slug":"21519231356-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी से पांगी में कई संपर्क मार्ग बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी से पांगी में कई संपर्क मार्ग बाधित
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी में बर्फबारी होने से करीब एक दर्जन संपर्क मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गए हैं। हालांकि संपर्क मार्गों पर बसें दो माह से बंद है। मगर पांगी में पिछले दिनों में हुई के बाद मार्ग छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए भी बाधित हो गए हैं। बुधवार को ताजा बर्फबारी होने के बाद किलाड़-पुर्थी, शॉर, सुराल, धरवास, मिंधल, सेचू नाला, करियुनी, परमार, हुड़ान और चलौली मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गए हैं। इस वजह से लोगों को पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। अभी तक बर्फबारी से किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। वहीं जिला के अन्य क्षेत्रों में भी मौसम करवट बदलता रहा। सुबह के समय चंबा, भरमौर, सलूणी, कुछ देर के लिए बूंदाबांदी हुई। मगर बाद में मौसम साफ हो गया। एसडीएम पांगी सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पांगी में बुधवार को ताजा हिमपात हुआ है। घाटी में प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। बर्फबारी से किसी प्रकार के नुकसान की कोई जानकारी नहीं है।