फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   कांगड़ा में दे रहे प्रशिक्षण, चंबा से ले रहे तनख्वाह

कांगड़ा में दे रहे प्रशिक्षण, चंबा से ले रहे तनख्वाह

Fri, 16 Feb 2018 10:37 PM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
कांगड़ा में दे रहे प्रशिक्षण, चंबा से ले रहे तनख्वाह
चंबा की तनख्वाह पर कांगड़ा में चाकरी
विज्ञापन

कागजों में आईटीआई चंबा में तैनात हैं छह शिक्षक, तकनीकी शिक्षा विभाग निदेशक को जांच का जिम्मा
सदर विधायक के निरीक्षण से सामने आया सच
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चंबा में तैनाती के नाम पर छह शिक्षक कांगड़ा में सेवाएं दे रहे हैं। हैरानी इस बात की है कि इन शिक्षकों को वेतन की अदायगी चंबा प्रौद्योगिक संस्थान से मिल रही है। पूरे मामले को लेकर सदर विधायक ने तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक को जांच के आदेश दे दिए हें। मामला उस समय सामने आया जब शिकायत के आधार पर सदर विधायक ने चंबा आईटीआई का निरीक्षण किया। इस दौरान जांच में पता चला है कि छह शिक्षक चंबा आईटीआई के नाम पर कांगड़ा में सेवाएं दे रहे हैं। इसके बाद पूरे मामले को लेकर सदर विधायक पवन नैयर ने जांच के आदेश दे दिए हैं। विधायक ने कहा है कि जब यह अध्यापक चंबा में सेवाएं नहीं दे रहे हैं तो इनका वेतन चंबा से कैसे जारी हो रहा है। इस मामले की जांच तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक शुभकरण सिंह करेंगे। विधायक ने निर्देश जारी करते हुए कहा या तो इन अध्यापकों को चंबा में तैनात किया जाए या फिर इनका तबादला किया जाए। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चंबा में छह अध्यापकों के वेतन की अदायगी हो रही है। मगर हकीकत में यह अध्यापक चंबा नहीं बल्कि जिला कांगड़ा में सेवाएं दे रहे हैं। इस मामले की जानकारी जैसे ही सदर विधायक पवन नैयर को लगी तो उन्होंने शुक्रवार को संस्थान में जाकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान यह मामला सही पाया गया। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए विधायक ने जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं औचक निरीक्षण के बाद संस्थान में हड़कंप मचा है। खासकर उन शिक्षकों की परेशानियां बढ़ गई हैं जो चंबा के नाम पर कांगड़ा में सेवाएं दे रहे हैं। सदर विधायक पवन नैयर ने बताया कि उन्हें इस बारे में सूचना मिली थी। इसके आधार पर शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया गया और यह सूचना सही पाई गई। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक को जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed