फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   बर्फबारी के चलते चुराह की एक दर्जन पंचायतों में बिजली गुल

बर्फबारी के चलते चुराह की एक दर्जन पंचायतों में बिजली गुल

Mon, 12 Feb 2018 10:50 PM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
बर्फबारी के चलते चुराह की एक दर्जन पंचायतों में बिजली गुल
उजियारा - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

तीसा (चंबा)। चुराह उपमंडल के तहत ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात के बाद कई पंचायतों में बिजली गुल हो गई है। इस वजह से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में लोगों को सर्द रातें अंधेरे में गुजारनी पड़ रही है। बर्फबारी की वजह से रविवार देर रात से चांजू, चरड़ा, टेप्पा, देवीकोठी, सनवाल, झज्जाकोठी, बैरागढ़, गुईंला, घुलेंई, जुनांस मंगली और बौंदेड़ी में विद्युत आपूर्ति ठप है। यहां बर्फबारी का दौर सोमवार को भी जारी रहा। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार देर रात को यहां बिजली गुल हो गई थी। इसके चलते उन्होंने पूरी रात अंधेरे में ही गुजारी। इस बारे में विद्युत बोर्ड को भी अवगत करवा दिया गया है। वहीं बर्फबारी के चलते विद्युत बोर्ड मौसम खुलने के बाद बिजली बहाल करने की बात कह रहा है। गौरतलब है कि काफी समय बाद जिला में बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हुआ है। लोगों का कहना है कि बिजली न होने का कारण सबसे अधिक स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, बिजली न होने के कारण लोग मोबाइल भी चार्ज नहीं कर पा रहे। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो बच्चों को काफी नुकसान झेलना पड़ सकता है। लोगों ने विद्युत बोर्ड से मांग की है कि समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने की मांग की है, ताकि लोगों को पेश आ रही समस्याओं का समाधान हो सके। विद्युत बोर्ड तीसा के सहायक अभियंता रोशनलाल ने बताया कि बर्फबारी के चलते लाईनों में खराबी आई है। बोर्ड बर्फबारी और बारिश थमने के बाद इन्हें दुरुस्त करने का कार्य शुरू करेगा।


तरेला मंगली मार्ग पर भूस्खलन, आवाजाही बाधित
तीसा। चुराह उपमंडल में बारिश के चलते तरेला-मंगली मार्ग भूस्खलन के चलते बाधित हो गया। इससे लोगों को आवाजाही काफी दिक्कतें पेश आ रही हैं। भूस्खलन सोमवार सुबह के हुआ। इस बारे में ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग को सूचना दे दी है। विभाग के मुताबिक बारिश थमते ही मार्ग को खोलने के प्रयास शुरू कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed