फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   चार दिनों के भीतर लैपटॉप रिसीव करें मेधावी छात्र-छात्राएं

चार दिनों के भीतर लैपटॉप रिसीव करें मेधावी छात्र-छात्राएं

Sun, 03 Dec 2017 08:37 PM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 08:37 PM IST
विज्ञापन
चार दिनों के भीतर लैपटॉप रिसीव करें मेधावी छात्र-छात्राएं
......
विज्ञापन


चार दिन में लैपटॉप रिसीव करें स्कूल प्रभारी
उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश, कार्रवाई को भी चेताया
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा।
लैपटॉप रिसीव न करने वाले स्कूल प्रभारियों के खिलाफ उच्च शिक्षा विभाग कार्रवाई करने के मूड़ में आ गया है। उच्च शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रभारियों को लैपटॉप रिसीव करने के लिए चार दिन का समय दिया है। इस अवधि में अगर स्कूल प्रभारी लैपटॉप रिसीव नहीं करते हैं तो विभाग उनसे जवाब तलब करेगा। उच्च शिक्षा विभाग ने समस्त स्कूल प्रभारियों को जल्द से जल्द लैपटॉप रिसीव करने को कहा है।
जिले के 571 दसवीं और जमा दो के मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप मिलने प्रस्तावित हैं। अब महज साठ ही लैपटॉप विभाग के पास बचे है। 511 लैपटॉप विभाग ने मेधावी छात्र-छात्राओं को आबंटित कर दिए हैं। स्कूल प्रभारियों को विभाग रिमाइंडर भी जारी कर चुका है लेकिन अभी तक स्कूल प्रभारियों ने इस मामले को लेकर दिलचस्पी नहीं दिखाई है। ऐसे में अब उच्च शिक्षा विभाग ने स्पष्ट कहा है कि यदि स्कूल प्रभारी जल्द से जल्द लैपटॉप रिसीव नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

....
स्कूल प्रभारियों से की जाएगी जवाब तलबी : जलालदीन
उच्च शिक्षा उपनिदेशक जलालदीन ने बताया कि चार दिनों का समय स्कूल प्रभारियों को दिया गया है। कहा कि अगर स्कूल प्रभारी लैपटॉप रिसीव नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जवाब तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed