{"_id":"5a24134d4f1c1b686a8b739c","slug":"21512313677-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी इलेवन ने एसई इलेवन डलहौजी को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी इलेवन ने एसई इलेवन डलहौजी को हराया
Updated Sun, 03 Dec 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
cricket competition
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा।
ऐतिहासिक चौगान मैदान में रविवार को डीसी इलेवन और एसई डलहौजी इलेवन के बीच मैच खेला गया। डीसी इलेवन ने एसई डलहौजी इलेवन को 15 रन से शिकस्त दी। टॉस डीसी इलेवन की टीम ने जीता। पहले बल्लेबाजी करते हुए डीसी इलेवन ने निर्धारित बीस ओवरों में 141 रन बनाए।
इसमें ओम प्रकाश ने शानदार अर्द्धशतक लगाते हुए 68 रन बनाए। उपायुक्त सुदेश मोख्टा ने भी अपनी पारी की शुरूआत चौके से की। सुदेश मोख्टा ने बीस रनों का योगदान दिया। एसई डलहौजी इलेवन की ओर से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए जीत सिंह ठाकुर, अनिल और राकेश ने एक-एक विकेट चटकाया।
विज्ञापन
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसई डलहौजी इलेवन की टीम 126 रन ही बना सकी। इसमें सर्वाधिक प्रमोद ने 38 और बीएस ने 26 रन बनाए। डीसी इलेवन की ओर से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए ओमप्रकाश ने तीन, एसडीएम चंबा राहुल ने दो और उपायुक्त सुदेश मोख्टा ने एक विकेट चटकाया। डीसी इलेवन की टीम ने यह मैच 15 रनों से जीता। मैच को देखने के लिए काफी लोग चौगान में मौजूद रहे।
विज्ञापन
000