फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   बालू में रावी नदी के तट पर जान जोखिम में डाल कर नहा रहे लोग

बालू में रावी नदी के तट पर जान जोखिम में डाल कर नहा रहे लोग

Mon, 13 Nov 2017 09:55 PM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
बालू में रावी नदी के तट पर जान जोखिम में डाल कर नहा रहे लोग

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। जिला मुख्यालय के साथ बालू में लोग जान जोखिम में डालकर रावी नदी में नहा रहे हैं। इससे उनकी जान जाने का हर समय खतरा बना रहता है। रावी नदी का बहाव इतना तेज है कि कोई भी इसकी चपेट में आने के बाद जान गांव सकता है। लोगों को नदी से दूर रखने के लिए प्रशासन की ओर से जगह-जगह चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं। बावजूद इसके स्थानीय लोग चेतावनी को दरकिनार करते हुए रावी नदी में जाकर नहा रहे हैं। इससे पहले भी रावी नदी में नहाते समय कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। पिछले वर्ष सेना के दो जवान भी रावी नदी के तेज बहाव में बह गए थे। इनके शव दो दिनों के बाद बरामद हुए थे। इसके अलावा तड़ोली के पास कई पर्यटक रावी नदी में बह चुके हैं। इन सभी घटनाओं से सबक लेते हुए जिला प्रशासन ने रावी नदी के तटों पर जगह-जगह चेतावनी बोर्ड लगाए गए थे। मगर चेतावनी बोर्ड को देखने और पढ़ने के बाद भी लोग रावी नदी के तट पर जा रहे हैं। इससे उनकी जान को हर समय खतरा बना रहता है। चमेरा परियोजना में सुबह के समय रावी नदी का पानी रोका जाता है। इससे नदी का जलस्तर कम हो जाता है। जलस्तर को कम देेख कर लोग रावी नदी के बीच में चले जाते हैं। मगर चमेरा बांध से अचानक पानी छोड़ दिया जाता है। इसका पता लोगों को तब चलता है जब वह पानी के बीच में फंस चुके होते हैं। हाल ही में भी राजपुरा के पास 12 लोग नदी के बीच में फंस गए थे। इन्हें देर रात को दमकल विभाग की टीम ने रेस्कयू करके निकाला था। रावी नदी की चपेट में आने से किसी प्रकार की अनहोनी घटना घटित न हो इसके लिए प्रशासन को कड़े कदम उठाने की जरूरत है।

इनसेट
जगह-जगह रावी तट पर लगाए गए हैं चेतावनी बोर्ड: एएसपी चंबा
एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि रावी नदी के तटों पर लोगों को नहीं जाने के लिए प्रशासन की ओर से जगह-जगह चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। लोगों को इन चेतावनी बोर्ड को देखने के बाद रावी तट में नहीं जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed