{"_id":"5a09a85d4f1c1b60678baebf","slug":"21510582365-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुड्डू स्कूल ने 11 रनों से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुड्डू स्कूल ने 11 रनों से जीता मैच
Updated Mon, 13 Nov 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
cricket
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। राजकुमार ब्रिजेंद्र सिंह क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान सोमवार को एक मैच खेला गया। मैच सिढकुंड और लुड्डू की टीम के बीच में हुआ। इसमें लुड्डू की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बीस ओवरों में 132 रन बनाए। इसमें दुशांत ने 40, राकू ने 20 और रोहित ने 11 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिढ़कुंड की टीम 121 रनों पर ढेर हो गई। इसमें चीकू ने 44 व विपन ने 12 रन बनाए। मगर वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। इस मैच को लुड्डू की टीम ने 11 रनों से अपने नाम किया।