फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   होली में भालू ने महिला पर किया हमला, घायल

होली में भालू ने महिला पर किया हमला, घायल

Thu, 26 Oct 2017 11:48 PM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
होली में भालू ने महिला पर किया हमला, घायल
Bear - फोटो : demo pic
होली (चंबा)। जिला में वीरवार को होली और भटियात में भालुओं ने एक महिला और भेड़पालक पर हमला कर दिया। इस हमले में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। भालुओं के इन हमलों से क्षेत्र के लोग भी दहशत में हैं। पहला मामला होली के गनुण गांव का है। यहां पर महिला को भालू ने लहूलुहान कर दिया। सुमना देवी पत्नी सकीनी राम निवासी गांव गनुण डाकघर होली वीरवार को अपने खेत में खाद डालने जा रही थी। इसी दौरान अचानक भालू ने महिला पर हमला कर कर दिया। महिला के जोर-जोर से चिल्लाने के आवाजें सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने भालू को भगाया। महिला को भालू ने बुरी तरह से नोंच दिया है। इसके बाद उसे पीएचसी होली पहुंचाया गया। यहां पर महिला के सिर पर 50 टांके लगाए गए हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र होली में तैनात चिकित्सक डॉ. विवेक शर्मा ने बताया कि भालू के हमले में महिला के सिर पर गंभीर चोट लगी है। घाव को भरने के लिए पचास टांके लगाए गए हैं। वहीं दूसरा मामला भटियात भटियात उपमंडल की पंचायत मलुंडा का है। यहां पर कलम नाले में भेड़ बकरियां चरा रहे भेड़पालक पर भालू ने हमला कर दिया। इसके चलते भेड़पालक को गंभीर चोटें आई हैं। घायल परस राम पुत्र धुट राम गांव बातलीबेई पंचायत जंदरोग के का रहने वाला है। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को 108 एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। वन विभाग के परिक्षेत्र अधिकारी विपिन महाजन ने परस राम के परिजनों को दस हजार रुपये फौरी राहत के तौर पर प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed