फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   अंदवास प्रभावितों को सुरक्षित ठिकाना देने में प्रशासन विफल

अंदवास प्रभावितों को सुरक्षित ठिकाना देने में प्रशासन विफल

Tue, 25 Jul 2017 11:02 PM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
अंदवास प्रभावितों को सुरक्षित ठिकाना देने में प्रशासन विफल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तीसा (चंबा)। अंदवास गांव के 25 परिवारों से छतेें छिनने के सात दिन बाद भी प्रशासन प्रभावितों को एक अदद सुरक्षित ठिकाना मुहैया करवाने में सफल नहीं हो पाया है। आज भी प्रभावित परिवार खुले में ही रहने को मजबूर हैं। प्रशासन ने महज सहायता के रूप में टेंट प्रदान किए हैं। मंगली पंचायत के अंदवास गांव के पास पहाड़ी से होने वाले भूस्खलन ने 25 परिवारों के सिरों से छत छीन ली है। भूस्खलन के चलते प्रशासन ने गांव को खाली कर प्रभावितों को मदद के नाम पर मात्र टेंट ही प्रदान किए। इसके बाद प्रशासन इनकी तरफ ध्यान देना ही भूल गया है। सोमवार को पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें गांव में गिरीं। इससे आलम राम का घर जमींदोज हो गया है। घर में रखा सामान भी दब गया। अन्य घरों में दरारें पड़ी हैं। ग्रामीणों को टेंट में लकड़ी का चूल्हा जलाकर खाना बनाना पड़ रहा है। दिन भर ग्रामीण गांव के साथ लगते जंगल में जाकर लकड़ियां इकट्ठे करते हैं। परिवारों ने गांव छोड़ अपने रिश्तेदारों के घरों में शरण लेना शुरू कर दिया है। पहाड़ी से पत्थर व चट्टानें गिरने से घरों में रहना खतरनाक साबित हो सकता है। प्रभावित परिवारों में मान सिंह, चुहडू राम, बालकू राम, नारद, महाराज, चुनी लाल, रूप सिंह और देवी सिंह ने सरकार व प्रशासन से गुहार लगाई है कि गांव के पास सुरक्षा दीवार बनाई जाए।

....
बनाई जाएगी सुरक्षा दीवार
एसडीएम हितेश आजाद ने बताया कि अंदवास गांव के लोगों को घरों से दूर रहने की हिदायत दी गई है। मौसम खराब होने से पहाड़ी में बार-बार भूस्खलन हो रहा है। स्थिति सामान्य होने पर गांव के पास सुरक्षा दीवार बनाई जाएगी। ताकि गांव को पैदा हुए खतरे से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed