फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   बर्फबारी से कई सड़कें बंद, 220 गांवों में छाया अंधेरा

बर्फबारी से कई सड़कें बंद, 220 गांवों में छाया अंधेरा

Wed, 27 Feb 2019 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
बर्फबारी से कई सड़कें बंद, 220 गांवों में छाया अंधेरा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। जिले में बुधवार सुबह हुई बर्फबारी ने पहले से ही दिक्कतें झेल रहे लोगों की मुश्किलों को बढ़ाकर रख दिया है। हालत यह है कि जिले के 220 गांवों में बर्फबारी के बाद से बिजली गुल है तो वहीं कई सड़कें बंद पड़ी हैं। वहीं एचआरटीसी की 10 बसें रास्तों में फंस गई है। लोगों को आवाजाही के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
पर्यटन नगरी डलहौजी, खज्जियार, पांगी-भरमौर, किहार, चुराह में बुधवार दोपहर बाद जमकर बर्फबारी हुई। क्षेत्र में बर्फबारी होने से समस्त जिले में शीतलहर का प्रकोप काफी बढ़ गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग घरों में ही दुबक कर बैठने को मजबूर हो गए हैं। कबायली क्षेत्र भरमौर और पांगी में दस इंच से लेकर एक फीट तक बर्फबारी हुई है। तहसील मुख्यालयों में तीन से लेकर छह इंच तक ताजा हिमपात हुआ। जबकि, शेष क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई। मौसम के तीखे तेवरों को देखते हुए जिला प्रशासन ने पहले ही एडवाइजरी जारी की है। गौरतलब हो कि पर्यटन नगरी डलहौजी में बुधवार दोपहर बाद एक बार फिर से बर्फ के फाहे गिरने शुरू हो गए। पूर्व में हुई बर्फबारी के बाद अभी तक ग्रामीण क्षेत्रों में जहां जिंदगी पूरी तरह से पटरी पर नहीं लौट पाई है। ऐसे में बार-बार होने वाली बर्फबारी लोगों की परेशानियों में इजाफा करने में जुटी हुई है। भारी बर्फबारी और मूसलाधार बारिश के चलते जगह-जगह होने वाले भूस्खलनों के कारण अत्यधिक मार्गों अभी तक यातायात के लिए सुचारु नहीं हो पाए हैं। इसके अलावा जिले में करीब 220 गांव अंधेरे में ही डूबे हुए हैं। इन्हें रिस्टोर करने के कार्य में विद्युत बोर्ड की मैन पावर जुटी हुई है। ऐसे में अब एक बार फिर से होने वाली बर्फबारी ने लोगों की दिक्कतों को बढ़ाने का ही काम किया है। दूसरी तरफ लोनिवि के भी बार-बार बर्फबारी और भूस्खलनों ने करोड़ों बहा कर रख दिए हैं। हालांकि, मार्गों को यातायात के लिए सुचारु करने के कार्य में लोनिवि की मेन पावर और मशीनरी जुटी हुई है।
विज्ञापन

इनसेट
इन रूटों पर फंसी हैं निगम की बसें
चंबा-खड़ामुख मार्ग पर तीन, चंबा-बग्गा मार्ग पर एक, चंबा-मच्छेतर मार्ग पर एक, चंबा-बैरागढ़ मार्ग पर एक, चंबा-भंजराडू मार्ग पर एक, चंबा-नकरोड़ मार्ग पर एक, चंबा-झौड़ा मार्ग पर एक बस फंसी हुई है। इससे एचआरटीसी के चंबा डिपो को रोजाना चार लाख तक चपत लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
इन गांवों में बंद है बिजली
संदरी, हिलुटवान, सुरालभुटोरी, पुंटो, मूर्छ, सेचू, चस्क भटोरी, संसारी नाला, सूण, लेउ, सुंदराल, जड्डन, टप्पर, हिलेरीी, सलवान, हलोरी, चीह, लंगेरा, प्रियुंगल, भैंठ, प्रियंगुल, ठैंड, बंजरात, सिंगाधार, संगोठी, लक्कडमंडी, खजरी, मनकोट, गागला, झज्जाकोठी, बैरागढ़, देवी कोठी, कंदला, गैहरा, कुगति, कोठी, भरमौर, गैहरा, कुगति और सिंधी के अलावा कबायली क्षेत्र भरमौर के अधीन आती नौ पंचायतों में बिजली व्यवस्था बंद पड़ी हुई है। बिजली के अभाव में लोगों की दिक्कतों में काफी इजाफा हुआ है।

इनसेट
जिलाधीश चंबा हरिकेश मीणा ने बताया कि मौसम के बदलते तेवरों को देखते हुए बुधवार तक प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने कहा कि बर्फबारी वाले क्षेत्रों में ऊपरी पहाड़ों पर जाने से लोग परहेज करें। इसके अलावा सभी पंचायत प्रतिनिधियों और गैर सरकारी संगठनों से भी इस जानकारी को अन्य लोगों तक पहुंचाने के बारे में अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed