{"_id":"5bfae966bdec22417b50c42d","slug":"201543170406-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्ली ने पंजे मार चार बच्चे किए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल्ली ने पंजे मार चार बच्चे किए घायल
Updated Sun, 25 Nov 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्ली ने चार बच्चे को किया लहूलुहान
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। किलाड़ परिक्षेत्र के तहत लिल्ह और सराईका में एक बिल्ली ने चार बच्चों को घायल कर दिया। बिल्ली के पंजों से लहूलुहान बच्चों को परिजन फौरन मेडिकल कॉलेज चंबा लेकर आए। यहां चारों बच्चों को रेबीज के इंजेक्शन लगाए गए हैं। वहीं, बिल्ली के बच्चों पर किए गए हमले की क्षेत्र में चर्चा रही।
जानकारी अनुसार रविवार की सुबह चार वर्षीय अखिल पुत्र बिंदू घर के आंगन में खेल रहा था। इतने में एक बिल्ली ने वहां पर पहुंचकर अखिल को पंजे मारकर घायल कर दिया। इसके बाद छह वर्षीय आरुषि पुत्री राजेंद्र, चार वर्षीय इंशात पुत्र अच्छरो राम और 13 वर्षीय आशीष पुत्र बालो राम को भी बिल्ली ने पंजे मार कर लहूलुहान कर दिया। बच्चों के रोने की आवाज सुन परिजन वहां पहुंचें। बिल्ली बच्चों को घायल करने के बाद वहां से भाग गई थी। इसके बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए। एमएस डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि बिल्ली के पंजों से घायल बच्चों को अस्पताल लाया गया है। बच्चों को रेबीज के टीके लगाए गए हैं।