{"_id":"5baa51c4867a557ec75188f0","slug":"201537888708-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा-पठानकोट उच्च मार्ग सहित दर्जन भर लिंक मार्ग बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा-पठानकोट उच्च मार्ग सहित दर्जन भर लिंक मार्ग बंद
Updated Tue, 25 Sep 2018 08:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरमौर में नहीं पहुंची दूध ब्रेड और सब्जी की सप्लाई
चंबा-पठानकोट हाईवे समेत दर्जनों सड़कें अभी भी नहीं हुईं बहाल
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा-पठानकोट उच्च मार्ग समेत दर्जन भर लिंक मार्गों के बाधित होने से कबायली क्षेत्र भरमौर में जिंदगी चौथे दिन भी पटरी पर नहीं लौट पाई है। मंगलवार को कबायली क्षेत्र भरमौर में दैनिक उपयोग की वस्तुएं जैसे अंड्डा-ब्रेड और अखबार नहीं पहुंच पाई है। वहीं, बंद पड़े हुए मार्गों को यातायात के लिए बहाल करने के लिए एनएच प्रबंधन और लोनिवि की मशीनरी और मेन पावर पूरी मशक्कत के साथ जुटी हुई है। मार्गों के बंद होने से लोगों को मीलों पैदल सफर तय कर अपने गंतव्यों की तरफ कूच करना पड़ रहा है। भरमौर-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग बग्गा के पास, धरवाला, लूणा, गैहरा, दिनका घार में जगह-जगह होने वाले भारी भूस्खलन के चलते यातायात के लिए बंद पड़ा है। वहीं, दूसरी और कबायली क्षेत्र भरमौर के तहत भरमौर-चौबिया, भरमौर-हड़सर, भरमौर-धरौला, भरमौर-बडग्रां, भरमौर-गरिमा, भरमौर-भरमाणी, भरमौर-सियूंर, ढकोग, तरेला-बन्नी-लूणा, भरमौर-रूहणूकोठी, गरोला-उलांसा, होली-चन्हौता और भरमौर-होली मार्ग यातायात के लिए मंगलवार को भी बंद ही पड़े रहे। सड़कों के बंद होने से लोगों को अपने गंतव्यों की तरफ पैदल ही सफर तय करना पड़ा। एनएच मंडल चंबा के अधिशासी अभियंता डीएस पठानिया ने बताया कि भरमौर-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग के बाधित पड़ा है। जिसे जल्द ही यातायात के लिए सुचारु करवा दिया जाएगा।