{"_id":"5b8ac65542c792463724fe9a","slug":"201535821397-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में आठ एंबुलेंस वाहन खराब, मरीज बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में आठ एंबुलेंस वाहन खराब, मरीज बेहाल
Updated Sat, 01 Sep 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। चंबा जिले में 108 और 102 एंबुलेंस वाहनों की हालत दयनीय हो गई है। इसकी वजह यह है कि एंबुलेंस संचालक कंपनी खराब एंबुलेंस वाहनों की मरम्मत नहीं करवा रही है। इस वजह से जिले में आठ एंबुलेंस वाहन सड़क किनारे खड़े हैं। इनकी मरम्मत न होने से यह खटारा हो चुकी हैं।
इस वजह से मरीजों को एंबुलेंस सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। एंबुलेंस की रिपेयर करवाने को लेकर शनिवार को एंबुुलेंस कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वाईडी शर्मा से मिला। इसमें उन्होंने जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी को खराब पड़ी एंबुलेंस वाहनों की सूची प्रदान की। एंबुलेंस तकनीकी खराबी के कारण सड़कों पर खड़ी हैं। मगर कंपनी प्रबंधन उन्हें ठीक करवाने की जहमत नहीं उठा रहा है। इसकी वजह से जिले की छह लाख आबादी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
एंबुलेंस कर्मचारियों का कहना है कि वह कंपनी के चंबा में कार्यरत जिला प्रभारी को कई बार एंबुलें वाहनों को ठीक करवाने की मांग कर चुके हैं। मगर अभी तक इस दिशा में कंपनी ने कोई भी कदम नहीं उठाया है। उन्होंने कहा कि जिले में आठ एंबुलेंस ऐसी हैं जोकि नियमित देखभाल न होने की वजह से खराब हो चुकी हैं। जो एंबुलेंस चल रही हैं, उनकी हालत भी दयनीय बनी हुई। आए दिन यह बीच रास्ते में खराब हो सकती हैं। कंपनी प्रबंधन इन सभी पहलुओं को अनदेखा कर अपनी मनमानी कर रहा है। उन्हें सिर्फ पैसे कमाने से मतलब है।
विज्ञापन
एंबुलेंस खराब पड़ी है, उसे ठीक करवाने को लेकर उनकी कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। जो गाड़ियां खराब पड़ी हैं उसमें तैनात कर्मचारियों को अधूरा वेतन दिया जा रहा है। इसकी वजह से एंबुलेंस कर्मचारियों का भी शोषण हो रहा है। एंबुलेंस कर्मचारियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मांग की है कि चंबा में खराब पड़ी एंबुलेंस वाहनों को जल्द ठीक करवाया जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वाईडी शर्मा ने बताया कि उनके साथ एंबुलेंस कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल मिला है। इसको लेकर जल्द ही कंपनी प्रबंधन से बातचीत की जाएगी।